TCS Nashik case: ‘धर्म और उत्पीड़न’ का काला सच, 40 दिन के अंडरकवर ऑपरेशन ने खोली आरोपियों की पोल!

Nashik case tcs

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) जैसी प्रतिष्ठित कंपनी के नासिक ऑफिस से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने कॉरपोरेट जगत को हिला कर रख दिया है। यहाँ काम करने वाली 9 महिलाओं ने कंपनी के अधिकारियों पर यौन शोषण, अश्लील व्यवहार और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। TCS Nashik case मैं पुलिस की जांच में सामने आया है कि 2022 से 2026 के बीच महिला कर्मचारियों को चुन-चुनकर टारगेट किया गया था।

fir 2 1776260990

पुलिस को मिली 9 पीड़ितों की FIR के मुताबिक, 18 से 25 साल की महिला कर्मचारियों को टारगेट किया गया।

fir 1 1776260982

ये FIR भी 2 अप्रैल को नासिक के मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई।

TCS नासिक केस: अंडरकवर ऑपरेशन से हुआ आरोपियों का पर्दाफाश

नासिक पुलिस को जब इस मामले की गोपनीय सूचना मिली, तो स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया गया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर 7 महिला पुलिसकर्मियों को ‘हाउसकीपिंग स्टाफ’ बनाकर कंपनी के अंदर भेजा गया। इन महिला पुलिसकर्मियों ने 40 दिनों तक कंपनी के माहौल को करीब से देखा और पाया कि महिला कर्मचारी सचमुच डरी हुई थीं।

26 मार्च को पहली FIR दर्ज होने के बाद शिकायतों का अंबार लग गया। अब तक इस मामले में दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, आसिफ अंसारी, शफी शेख और अश्विनी चेनानी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

धार्मिक आस्था पर चोट: ‘शिव भगवान नहीं, ब्रह्मा को दी गाली’

पीड़ित महिलाओं के बयानों में एक भयावह पैटर्न सामने आया है। एक पीड़िता ने बताया कि जब उसने ऑफिस में महादेव की मूर्ति रखी, तो आरोपी तौसीफ अत्तार ने उसका मजाक उड़ाया और हिंदू देवी-देवताओं के बारे में बेहद अभद्र बातें कहीं। आरोपियों द्वारा भगवान कृष्ण और शिव के बारे में गलत टिप्पणियां की गईं ताकि महिलाओं को मानसिक रूप से कमजोर कर उनका ‘ब्रेनवॉश’ किया जा सके।

जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी यह कहते थे कि “सच्चा ईश्वर वही है जो अदृश्य है, हिंदू देवी-देवता झूठे हैं।” यह केवल उत्पीड़न नहीं, बल्कि एक गहरी वैचारिक नफरत का मामला प्रतीत होता है।

यौन उत्पीड़न की हदें पार: प्राइवेट पार्ट की ओर इशारा और अश्लील चैट

FIR के मुताबिक, आरोपी टीम लीडर्स महिलाओं की व्यक्तिगत जिंदगी में दखल देते थे। हनीमून की प्राइवेट डिटेल्स पूछना, गलत तरीके से छूना और अश्लील इशारे करना यहाँ आम बात हो गई थी।

  • एक पीड़िता ने बताया कि आरोपी उससे पूछता था, “क्या संतरे लाई हो? छोटे या बड़े?”
  • दूसरी पीड़िता ने बताया कि जब वह छाछ पी रही थी, तो आरोपी ने अपने प्राइवेट पार्ट की ओर इशारा करते हुए बेहद गंदी बात कही।
  • HR मैनेजर अश्विनी चेनानी की इन आरोपियों के साथ 60 से ज्यादा आपत्तिजनक चैट भी पुलिस के हाथ लगी हैं।

सिस्टम की विफलता: POSH कमेटी ने नहीं की कोई मदद

इस पूरे मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि महिलाओं ने जब कंपनी के सीनियर अधिकारियों और HR सेल से शिकायत की, तो उनकी बात सुनने के बजाय आरोपियों का ही साथ दिया गया। सरकारी वकील के मुताबिक, ऑपरेशंस हेड ने आरोपियों की मदद की, जिससे उनकी हिम्मत और बढ़ गई। यह कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने ‘POSH’ नियमों की खुली अवहेलना है।

सोच बदलने की जरूरत: हिंदुस्तान को ऐसी सोच मंजूर नहीं

यह खबर न केवल विचलित करने वाली है, बल्कि सभ्य समाज के मुंह पर एक तमाचा भी है। नासिक के TCS ऑफिस से सामने आया यह मामला एक गंभीर सामाजिक बीमारी की ओर इशारा करता है। जब पढ़े-लिखे लोग, जो समाज को दिशा देने की ताकत रखते हैं, ऐसी संकीर्ण और घृणित सोच का शिकार हो जाते हैं, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर हमारी शिक्षा हमें क्या सिखा रही है?

धर्म, आस्था और स्त्री का सम्मान—ये किसी भी महान राष्ट्र की नींव होते हैं। लेकिन यहाँ ‘कार्यस्थल’ जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर जिस तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई और महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया, वह शर्मनाक है। अगर हम आपस में ही धर्म और नफरत की इन दीवारों में फंसे रहे, तो हम उन देशों से कभी मुकाबला नहीं कर पाएंगे जो आज महाशक्ति बनकर बैठे हैं।अगर हम आज भी इसी “दीमक” जैसी सोच में फंसे रहे, तो भविष्य की पीढ़ी को क्या मुंह दिखाएंगे? शिक्षा का मतलब केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि दूसरे के धर्म और अस्तित्व का सम्मान करना है। जब तक हम धर्म की इस नफरत को खत्म कर एक होकर ‘हिंदुस्तानी’ बनकर नहीं सोचेंगे, तब तक हम विश्व पटल पर पिछड़ते रहेंगे। यह समय है एक नई सोच लिखने का, जहाँ नफरत की कोई जगह न हो।

baba ashok kharat
baba ashok kharat: शिव के अवतार के नाम पर रूह कपा देने वाली दरिंदगी पढ़ें पूरी खबर एक क्लिक पर
CBSE 10th Result 2026 Session 1
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट घोषित, UMANG एप पर मार्कशीट डाउनलोड का धमाका; सेशन-2 की तारीखों का बड़ा खुलासा पढ़ें पूरी खबर एक क्लिक पर
Bihar New Government news
Bihar New Government : Samrat Choudhary बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश का दौर खत्म पढ़ें पूरी खबर एक क्लिक पर
ब्रेस्ट टैक्स के खिलाफ नंगेली की वो खौफनाक जंग; 223 साल पहले जब महिला ने काट दिए थे अपने अंग
ब्रेस्ट टैक्स के खिलाफ नंगेली का वो खौफनाक बलिदान: केरल में जब महिलाओं को अपना शरीर ढंकने के लिए देना पड़ता था कर पढ़ें पूरी खबर एक क्लिक पर

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting