Today Top Current Affairs 26 march 2026
1. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन
लंदन स्थित QS (Quacquarelli Symonds) ने अपना 16वां वार्षिक एडिशन जारी किया है:
- IIT दिल्ली का जलवा: संस्थान ने रिकॉर्ड 6 सब्जेक्ट्स में दुनिया के टॉप-50 में जगह बनाई है।
- प्रमुख संस्थान: टॉप-50 की लिस्ट में IIT बॉम्बे, मद्रास, खड़गपुर, JNU और BITS पिलानी भी शामिल हैं।
- नया रिकॉर्ड: पहली बार IIM अहमदाबाद ने मार्केटिंग स्ट्रीम में वैश्विक रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है।
- ग्लोबल रैंकिंग: संस्थानों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर पहुँच गया है (अमेरिका पहले स्थान पर है)।
2. कर्नाटक: बच्चों के लिए ‘डिजिटल डाइट’ पॉलिसी लागू

कर्नाटक सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए देश की पहली डिजिटल ड्राफ्ट पॉलिसी जारी की है:
- नियम: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र मनोरंजन के लिए दिन में केवल 1 घंटा ही मोबाइल चला सकेंगे।
- इंटरनेट कर्फ्यू: शाम 7 बजे के बाद इंटरनेट बंद करने और सोने से 1 घंटा पहले स्क्रीन से दूर रहने की सिफारिश की गई है।
- कारण: एक सर्वे के अनुसार 25% किशोर इंटरनेट की लत (Addiction) का शिकार हैं।
3. IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनी सबसे महंगी टीम

बेंगलुरु की टीम ने मैदान के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी इतिहास रच दिया है:
- डील: RCB (मेंस और विमेंस) को 1.78 बिलियन डॉलर (करीब ₹16,706 करोड़) की रिकॉर्ड बोली के साथ खरीदा गया है।
- खरीदार: आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के कंसोर्टियम ने इसे खरीदा।
- रिकॉर्ड: यह IPL इतिहास की अब तक की सबसे महंगी टीम बन गई है, जिसने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया है।
4. हरीश राणा: देश में पहली इच्छामृत्यु का मामला संपन्न

13 साल से कोमा में चल रहे हरीश राणा का 24 मार्च को दिल्ली एम्स में निधन हो गया:
- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: 11 मार्च को कोर्ट ने अनुच्छेद 21 के तहत ‘सम्मान के साथ मरने के अधिकार’ को बरकरार रखते हुए उन्हें पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी थी।
- यह भारत का पहला मामला है जहाँ कोर्ट ने सीधे निष्क्रिय इच्छामृत्यु का आदेश दिया।
5. अंतरराष्ट्रीय: ईरान की सुरक्षा परिषद (NSC) को मिला नया सेक्रेटरी

- नियुक्ति: ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद बघेर जोलगाद्र को ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का नया सेक्रेटरी बनाया गया है।
- उन्होंने अली लारिजानी की जगह ली है, जिनकी हाल ही में एक हमले में मौत हो गई थी।
6. खेल: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीटें रहेंगी खाली

- फैसला: KSCA ने बेंगलुरु स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा खाली रखने का निर्णय लिया है।
- कारण: 4 जून 2025 को भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 फैंस को श्रद्धांजलि देने के लिए यह मेमोरियल बनाया गया है।

