Current Affairs April 4, 2026

Current Affairs 23 march 2026: INS तारागिरी नौसेना में होगा शामिल; PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड; जानें आज top 4 current

1. नौसेना की ताकत बढ़ेगी: INS तारागिरी 3 अप्रैल को होगा कमीशन

भारतीय नौसेना में एक और शक्तिशाली युद्धपोत शामिल होने जा रहा है:

  • क्या है खास: INS ‘तारागिरी F41’ एक स्वदेशी ‘स्टेल्थ फ्रिगेट’ है, जो ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइलों से लैस है।
  • प्रोजेक्ट 17A: यह प्रोजेक्ट-17A के तहत बनाया गया नीलगिरि क्लास का चौथा जहाज है। इसे मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (MDL) ने तैयार किया है।
  • नामकरण: प्रोजेक्ट 17A के सभी जहाजों के नाम पर्वत शृंखलाओं (जैसे नीलगिरी, विंध्यगिरि) पर रखे गए हैं।

2. भारत-चीन व्यापार: 6 साल बाद खुलेगा ‘लिपुलेख पास’

उत्तराखंड के लिपुलेख पास से भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार (Border Trade) दोबारा शुरू होगा:

  • इतिहास: 2020 में गलवान घाटी संघर्ष और कोविड के बाद से यह बंद था। अब जून-सितंबर सत्र के लिए इसे खोला जाएगा।
  • बदलाव: अब तक यहाँ ‘वस्तु विनिमय’ (Barter System) होता था, लेकिन अगस्त 2025 के समझौते के बाद अब रुपए और युआन में व्यापार होगा।

3. PM नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेता

pm list

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है:

  • रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं।
  • किसका रिकॉर्ड तोड़ा? उन्होंने सिक्किम के पूर्व CM पवन कुमार चामलिंग (8,930 दिन) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
  • PM पद का सफर: बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने 4,318 दिन पूरे कर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब वे केवल पंडित नेहरू से पीछे हैं।

4. 🕊️ निधन: FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट म्यूलर और कलाकार गोविंद भट्ट

रॉबर्ट म्यूलर: FBI के पूर्व डायरेक्टर और 9/11 हमले के समय जांच का नेतृत्व करने वाले म्यूलर का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

रॉबर्ट म्यूलर

गोविंद भट्ट: कर्नाटक के प्रसिद्ध ‘यक्षगान’ कलाकार सुरिकुमेरु के. गोविंद भट्ट का 88 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

गोविंद भट्ट

सरकारी नौकरियों (SSC, HSSC, UPSC, BANK, RIALWAY) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज के टॉप करेंट अफेयर्स