9 जून 2026 के टॉप करेंट न्यूज़: एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम (फ्रेंच ओपन); भारत-नेपाल के बीच क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट शुरू

9 जून 2026 के टॉप करेंट न्यूज़

UPSC,SSC,RAILWAY,BANKING,HSSC CET, और अन्य सभी राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए 9 जून 2026 के टॉप करेंट न्यूज़ का यह अंक परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। आज के घटनाक्रमों में खेल जगत के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स से लेकर देश की आंतरिक सुरक्षा और कूटनीति से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल हैं।

1. टेनिस में नया चैंपियन: एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता करियर का पहला ग्रैंड स्लैम (फ्रेंच ओपन 2026)

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता करियर का पहला ग्रैंड स्लैम (फ्रेंच ओपन 2026)

जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) ने टेनिस जगत में अपना परचम लहराते हुए अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम (French Open 2026) खिताब जीत लिया है। 7 जून को पेरिस में खेले गए पुरुष एकल (Mens Singles) के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में ज्वेरेव ने इटली के फ्लेवियो कोबोली को मात दी।

  • रोमांचक मुकाबला: ज्वेरेव ने फ्लेवियो कोबोली को पांच सेटों के कड़े संघर्ष में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7, 6-1 से पराजित किया। ज्वेरेव इससे पहले तीन बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल और सात बार सेमीफाइनल में पहुंचकर खिताब से चूके थे।
  • 89 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: एलेक्जेंडर ज्वेरेव पूरे 89 साल बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले साल 1937 में जर्मनी के हेनर हेन्केल ने यह प्रतिष्ठित क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट जीता था।

2. पड़ोसी प्रथम नीति: भारत और नेपाल के बीच शुरू हुआ क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट (UPI-NPI लिंक)

भारत और नेपाल के बीच शुरू हुआ क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट (UPI-NPI

भारत और नेपाल के प्रगाढ़ संबंधों को डिजिटल मजबूती देते हुए दोनों देशों ने क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट (Cross-Border Digital Payment) को पूरी तरह से लागू करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की भारत यात्रा के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

भारत का UPI ⚡ नेपाल का NPI ➔ आपस में लिंक ➔ भारतीय और नेपाली नागरिक बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकेंगे मोबाइल से डिजिटल भुगतान

इस समझौते के तहत भारत के UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) और नेपाल के NPI (नेशनल पेमेंट इंटरफेस) को आपस में जोड़ दिया गया है। इसके बाद अब भारतीय पर्यटक नेपाल में और नेपाली नागरिक भारत में बिना किसी परेशानी या अतिरिक्त ट्रांजैक्शन चार्ज (जो पहले 1.3% से 2% तक लगता था) के सीधे क्यूआर (QR) कोड स्कैन कर या पर्सन-टू-पर्सन (P2P) पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, भारत ने नेपाल में भूकंप पुनर्निर्माण के लिए 72 स्वास्थ्य और 12 सांस्कृतिक परियोजनाओं पर भी सहयोग आगे बढ़ाया है।

3. हाईटेक सुरक्षा: गृहमंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे डिजिटल लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 9 जून को देश के बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) को लॉन्च करने जा रहे हैं।

यह डिजिटल प्लेटफॉर्म देश के सभी लैंड पोर्ट्स (जमीनी बंदरगाहों) के कामकाज को एक ही स्मार्ट नेटवर्क से जोड़ेगा। इसके जरिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर माल और कार्गो की आवाजाही के लिए स्लॉट बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और रियल-टाइम ट्रैकिंग बेहद आसान हो जाएगी। इस पेपरलेस सिस्टम के लागू होने से न केवल व्यापार में सुगमता आएगी, बल्कि सीमाओं पर सुरक्षा जांच (Security Check) में लगने वाला समय भी लगभग आधा हो जाएगा।

4. स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम: पश्चिम बंगाल में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना (AB-PMJAY)

स्वास्थ्य और सरकारी योजनाएं: एक बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार ने आखिरकार केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को अपने राज्य में लागू करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में MoU साइन किया गया। पश्चिम बंगाल इस योजना को अपनाने वाला देश का 36वां राज्य/UT बन गया है। इसके तहत राज्य के पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज देशभर के सूचिबद्ध अस्पतालों में मिल सकेगा। सामान्य राज्यों में इसका 60% खर्च केंद्र और 40% राज्य सरकार उठाती है।

5. मनोरंजन जगत: ‘टेड लासो’ फेम मशहूर ब्रिटिश अभिनेता एंथनी हेड का निधन

'टेड लासो' फेम मशहूर ब्रिटिश अभिनेता एंथनी हेड का निधन

विश्व सिनेमा से एक दुखद खबर है। मशहूर ब्रिटिश अभिनेता एंथनी हेड (Anthony Head) का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत यूके के एक थिएटर से की थी। एंथनी को हॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय सीरीज ‘बफी द वैम्पायर स्लेयर’ में रूपर्ट जाइल्स और ‘टेड लासो’ जैसी सीरीज में उनके बेहतरीन किरदारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की जीवनी पर आधारित ऑस्कर विजेता फिल्म ‘द आयरन लेडी’ में सर जेफरी होव की दमदार भूमिका निभाई थी।

6. आज का इतिहास (9 जून)

  • 1653 (ताजमहल का निर्माण पूरा): दुनिया के सात अजूबों में शुमार और मोहब्बत की मिसाल आगरा का ताजमहल पूरे 22 सालों के लंबे समय और अथक कारीगरी के बाद आज ही के दिन पूर्ण रूप से बनकर तैयार हुआ था।
  • 1964 (लाल बहादुर शास्त्री बने पीएम): देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दुखद निधन के बाद सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री ने आज ही के दिन देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।
  • 1900 (धरती आबा बिरसा मुंडा का निधन): ब्रिटिश हुकूमत और अत्याचारी जमींदारों के खिलाफ ‘उलगुलान’ (महान विद्रोह) का नेतृत्व करने वाले महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा का आज ही के दिन रांची जेल में रहस्यमयी परिस्थितियों में निधन हुआ था।
  • 2011 (मशहूर पेंटर एम.एफ. हुसैन का निधन): भारत के सबसे प्रसिद्ध, विवादित और पद्म विभूषण से सम्मानित चित्रकार एम.एफ. (मकबूल फिदा) हुसैन का आज ही के दिन लंदन में निधन हुआ था।

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting