10 जुलाई 2026 के करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs)

10 जुलाई के करेंट अफेयर्स

सरकारी नौकरियों (UPSC,HSSC,SSC, Banking, Railways) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज की प्रमुख और आवश्यक खबरें:

अंतर्राष्ट्रीय (International)

1. भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील और क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर

  • मुख्य समझौता: 9 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के बीच हुई वार्ता में ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम आपूर्ति करने पर सहमति बनी।
  • लक्ष्य: यह समझौता भारत के 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लक्ष्य को सपोर्ट करेगा।
  • अदर प्रोजेक्ट्स: दोनों देश मिलकर ‘क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर’ विकसित करेंगे। इसके अलावा ग्रीन हाइड्रोजन, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी मुहर लगी है।

राष्ट्रीय (National)

2. DRDO ने किया पिनाका लॉन्ग-रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) का सफल परीक्षण

screenshot 2026 07 09 175228 1783599796 1
  • परीक्षण स्थल: 8 जुलाई को ओडिशा के चांदीपुर से सफलतापूर्वक टेस्ट किया गया।
  • खासियत: इस गाइडेड वेरिएंट को सेना के मौजूदा ‘पिनाका लॉन्चर’ से ही दागा जा सकता है।
  • डेवलपर्स: इसे DRDO की ARDE (आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट) और HEMRL (हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी) ने तैयार किया है।

🏆 खेल जगत (Sports)

3. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ICC ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल

 पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ICC 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल
  • बड़ी उपलब्धि: सौरव गांगुली आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर बनेंगे।
  • घोषणा: इसकी आधिकारिक घोषणा 11 जुलाई को एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड) में होने वाली ICC की सालाना कॉन्फ्रेंस में होगी।
  • योगदान: गांगुली की कप्तानी में भारत ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी जीती और 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी।

📌 क्या होता है हॉल ऑफ फेम? यह ICC का सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान है। इसमें शामिल होने के लिए खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए कम से कम 5 वर्ष पूरे होना अनिवार्य है। भारत से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, कपिल देव और एमएस धोनी जैसे दिग्गज इसमें पहले से शामिल हैं।

4. अश्वथ एस. बने भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (GM)

 अश्वथ एस. बने भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर
  • उपलब्धि: 17 वर्षीय अश्वथ एस. ने पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन 2026 जीतकर अपना तीसरा और आखिरी GM नॉर्म हासिल किया।
  • रेटिंग: वर्तमान में उनकी स्टैंडर्ड फिडे (FIDE) रेटिंग 2517 है।
  • बैकग्राउंड: कन्याकुमारी में जन्मे अश्वथ महज 3 साल की उम्र से शतरंज खेल रहे हैं।

5. भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: 57% एक्सपोर्ट टैरिफ फ्री

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: 57% एक्सपोर्ट टैरिफ फ्री
  • घोषणा: न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने भारतीय निर्यात (Export) के लिए 57% प्रोडक्ट्स को टैरिफ-फ्री करने का ऐलान किया है।
  • फायदा: कीवी फल, सेब, मीट, वन और लकड़ी के प्रोडक्ट्स को न्यूजीलैंड के बाजार में ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिलेगा।
  • ऐतिहासिक संदर्भ: अप्रैल 2026 में साइन हुए भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के तहत भारतीय निर्यातकों को कुल 100% टैरिफ फ्री पहुंच मिली है।

🚀 विविध / विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Sci-Tech)

6. दुनिया का पहला कमर्शियल परमाणु-संचालित उपग्रह ‘BOHR’ लॉन्च

दुनिया का पहला कमर्शियल परमाणु-संचालित उपग्रह 'BOHR' लॉन्च
  • लॉन्च: 8 जुलाई को SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट ने ‘ट्रांसपोर्टर-17’ मिशन के तहत इसे अंतरिक्ष में स्थापित किया।
  • निर्माता: इसे अमेरिकी कंपनी सिटी लैब्स ने विकसित किया है। यह एक छोटा ‘क्यूबसैट’ उपग्रह है।
  • तकनीक: इसमें नैनो ट्रिटियम बेटावोल्टिक तकनीक का उपयोग किया गया है, जो रेडियोधर्मी क्षय से निकलने वाले बीटा कणों को सीधे बिजली में बदलती है।
  • भविष्य का लाभ: यह तकनीक चंद्रमा के स्थाई अंधेरे वाले हिस्सों और गहरे अंतरिक्ष अभियानों (Deep Space Missions) के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।

📜 आज का इतिहास (History of the Day – 10 July)

  • 1806: तमिलनाडु के वेल्लोर किले में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारतीय सिपाहियों ने पहला संगठित विद्रोह किया था।
  • 1940: द्वितीय विश्व युद्ध की ऐतिहासिक लड़ाई ‘बैटल ऑफ ब्रिटेन’ की शुरुआत हुई।
  • 1962: दुनिया का पहला एक्टिव कम्यूनिकेशन सैटेलाइट ‘टेलस्टार-1’ (Telstar-1) नासा और AT&T द्वारा लॉन्च किया गया।
  • 2014: मशहूर अभिनेत्री और थियेटर आर्टिस्ट जोहरा सहगल का निधन हुआ था।

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting