ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइली हमले

ट्रम्प की ‘एपिक फ्यूरी’ पड़ी भारी: दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, 650 सैनिक हताहत; क्या अब भुगतेगी पूरी इंसानियत?

तेल अवीव/तेहरान: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब अपने पांचवें और सबसे खौफनाक दौर में पहुँच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ (Epic Fury) अब बैकफुट पर नजर आ रहा है, क्योंकि ईरान ने पलटवार करते हुए दुबई स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया है। इस संघर्ष की आग ने अब निर्दोष नागरिकों और पूरी मानवता को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।

ईरान का दावा: 2 दिन में 650 अमेरिकी सैनिक ढेर

ईरान की IRGC ने सनसनीखेज दावा किया है कि उनके जवाबी हमलों में पिछले 48 घंटों के भीतर करीब 650 अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। हालांकि अमेरिका इन आंकड़ों को छिपा रहा है, लेकिन दुबई जैसे सुरक्षित क्षेत्र में एंबेसी पर हमला होना ट्रम्प प्रशासन के लिए एक बड़ा रणनीतिक झटका माना जा रहा है।

ट्रम्प का तर्क: ‘ईरान हमला करने वाला था, इसलिए हमने किया’

मंगलवार रात राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने इजराइल के साथ मिलकर हमला करने का आदेश इसलिए दिया क्योंकि ईरान पहले हमला करने की योजना बना रहा था। इस ऑपरेशन में:

  • 50,000+ अमेरिकी सैनिक और 200 फाइटर जेट शामिल हैं।
  • ईरान के 17 जहाज और एक पनडुब्बी तबाह करने का दावा।
  • तेहरान और बेरूत पर इजराइल की भीषण बमबारी जारी है।

इंसानियत पर भारी पड़ता ‘अहंकार’

इस जंग की सबसे दर्दनाक तस्वीर ईरान के मिनाब शहर से आई है, जहाँ 165 लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए एक साथ कब्रें खोदी गईं। इजराइल ने इन हमलों से पल्ला झाड़ लिया है, लेकिन ईरानी मीडिया इसे इजराइली क्रूरता बता रहा है। वहीं, तेहरान के ट्रैफिक कैमरे हैक कर आयतुल्लाह अली खामेनेई के दफ्तर पर 30 मिसाइलें गिराना यह दर्शाता है कि यह युद्ध अब किसी भी नियम-कायदे को नहीं मान रहा।

65 लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए एक साथ मिनाब शहर में कब्र खोदी गई थीं

विशेष नोट: सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमले के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा संकट का खतरा बढ़ गया है। अगर यह युद्ध नहीं रुका, तो इसका खामियाजा पूरी दुनिया की आने वाली नस्लों को भुगतना पड़ेगा।


जंग के प्रमुख अपडेट्स एक नजर में:

  • खुफिया फेलियर: मोसाद और यूनिट 8200 ने ट्रैफिक कैमरे हैक कर खामेनेई की लोकेशन ट्रैक की।
  • साइबर वॉर: CIA की मदद से ईरानी अधिकारियों के मूवमेंट पर रखी जा रही है नजर।
  • क्षेत्रीय तनाव: दुबई और सऊदी अरब जैसे न्यूट्रल देश भी अब इस युद्ध की आग में झुलस रहे हैं।