WEEKLY CURRENT AFFAIRS FOR GOVERNMENT EXAMS LIKE (UPSC, SSC,HSSC, Banking, Railways ,State PCS) WEEKLY CURRENT AFFAIRS 22-29 SEPTEMBER 2026
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 22 सितंबर 2026: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर UNGA के 81वें सत्र में शामिल होने न्यूयॉर्क पहुंचे, नागालैंड की फिल्म ‘अंग’ ने टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में रचा इतिहास
1. अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति: विदेश मंत्री एस जयशंकर UNGA के 81वें सत्र में लेंगे भाग
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें वार्षिक सत्र की उच्च स्तरीय आम बहस (General Debate) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने न्यूयॉर्क पहुंचे हैं।
- सत्र की थीम: UNGA के 81वें सत्र की थीम “Restoring Trust, Managing Transformation: A United Nations That Delivers for All” (विश्वास की पुनर्स्थापना, परिवर्तन का प्रबंधन: सभी के लिए परिणाम देने वाला संयुक्त राष्ट्र) रखी गई है।
- अध्यक्षता: इस सत्र की अध्यक्षता बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान कर रहे हैं।
- विशेषता: UNGA की स्थापना 1945 में हुई थी और इसे अक्सर ‘दुनिया की लघु संसद’ भी कहा जाता है।
2. अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा: नागा फिल्म ‘अंग’ ने TIFF 2026 में जीता प्लेटफॉर्म प्राइज
नागालैंड के 31 वर्षीय स्वतंत्र फिल्म निर्माता तेजा रियो (Theja Rio) की डेब्यू फिल्म ‘अंग’ (Angh) ने प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में सर्वोच्च ‘प्लेटफॉर्म प्राइज’ हासिल किया है।
- ऑस्कर में सीधी पात्रता: नए नियमों के तहत TIFF का प्लेटफॉर्म प्राइज जीतने के बाद फिल्म ‘अंग’ को ऑस्कर 2027 (99वें एकेडमी अवॉर्ड्स) की ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ श्रेणी में सीधे विचार के लिए पात्रता मिल गई है।
- कथानक व भाषा: 1960 के दशक के नागालैंड पर आधारित यह फिल्म पूरी तरह से स्थानीय कोन्याक (Konyak) भाषा में शूट की गई है और इसमें स्थानीय निवासियों ने अभिनय किया है।
3. नौसैन्य अभ्यास: भारत-श्रीलंका अभ्यास ‘SLINEX-26’ संपन्न
भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-26 का 13वां संस्करण विशाखापट्टनम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- भागीदारी: भारतीय नौसेना की ओर से INS कवारत्ती और INS ज्योति ने हिस्सा लिया, जबकि श्रीलंकाई नौसेना का प्रतिनिधित्व SLNS सिंदूरला ने किया।
- उद्देश्य: यह अभ्यास भारत की MAHASAGAR (Mutual Assistance for Health, Advancement, and Security Across the Region) पहल के तहत हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, सहयोग और अंतर-संचालनीयता को मजबूत करता है।
4. एशियाई खेल 2026: भारत ने स्पर्धा के दूसरे दिन जीते 6 पदक
जापान के आईची-नागोया में चल रहे 20वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 पदक अपने नाम किए।
- शूटिंग (10m राइफल): पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर (252.4 अंक) तथा रुद्रांश पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय टीम ने इस स्पर्धा का टीम सिल्वर पदक भी हासिल किया।
- मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA): सुचिका तारियाल ने 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक (Bronze) अपने नाम किया।
5. अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं संस्कृति: मॉरीशस में खुला पहला ‘आयुर्वेद इनफॉर्मेशन सेंटर’
भारत के आयुष मंत्रालय के उच्चायोग अभियान ‘आयुर्वेद को जानिए’ के तहत मॉरीशस में पहले ‘आयुर्वेद इनफॉर्मेशन सेंटर’ की शुरुआत की गई है।
- उद्देश्य: पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का प्रसार, शोध और शिक्षा को बढ़ावा देना।
- नोट: प्रतिवर्ष 23 सितंबर को ‘आयुर्वेद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, और वर्ष 2026 के लिए इसका मुख्य विषय (Theme) “बेहतर कल के लिए आयुर्वेद” रखा गया है।
6. ऊर्जा एवं अवसंरचना: असम में 3,200 मेगावाट का अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने धुबरी जिले के चापर में अदानी पावर द्वारा स्थापित किए जा रहे 3,200 मेगावाट क्षमता के अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखी।
- लागत एवं क्षमता: ₹48,000 करोड़ की लागत से बनने वाली इस परियोजना में 800 मेगावाट की 4 इकाइयां होंगी और यह पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी बिजली परियोजनाओं में से एक होगी।
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 23 सितंबर 2026: भारत-मंगोलिया सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफेंट 2026’ शुरू, सविता पूनिया ने रचा इतिहास और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स
1. रक्षा एवं सुरक्षा: ‘नोमैडिक एलीफेंट 2026’ का 18वां संस्करण शुरू
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और मंगोलिया की सेनाओं के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडic एलीफेंट 2026’ (Nomadic Elephant 2026) का 18वां संस्करण शुरू हुआ।
- उद्देश्य: पहाड़ी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में काउंटर-टेररिज्म (आतंकवाद विरोधी) ऑपरेशन्स, स्पेशल ऑपरेशन्स, साइबर सुरक्षा और ड्रोन/काउंटर-ड्रोन प्रणालियों के संयुक्त उपयोग का अभ्यास करना।
- स्वरूप: यह प्लाटून-स्तरीय वार्षिक अभ्यास 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगा, जो दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित होता है।
2. खेल जगत: ‘द वॉल ऑफ इंडिया’ सविता पूनिया का ऐतिहासिक कीर्तिमान
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान व अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया भारतीय महिला हॉकी इतिहास में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच (321+ मैच) खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
- उपलब्धि: उन्होंने पूर्व स्ट्राइकर वंदना कटारिया (320 मैच) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। यह उपलब्धि उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में इंडोनेशिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की।
- सम्मान: हॉकी इंडिया ने सविता पूनिया को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ₹10 लाख का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
3. रक्षा उत्पादन एवं आधुनिकीकरण: ₹586 करोड़ का APU अनुबंध
भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड यूनिट्स को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने ‘एक्यूरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ ₹586 करोड़ का अनुबंध हस्ताक्षरित किया।
- तकनीक: इसके तहत मुख्य युद्धक टैंक T-72 और T-90 के लिए स्वदेशी ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) खरीदी जाएगी।
- लाभ: APU टैंक के मुख्य इंजन को बंद रखकर भी उसके फायर कंट्रोल सिस्टम, गन स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स को लगातार बिजली सप्लाई करता है, जिससे ईंधन की बचत और परिचालन दक्षता में सुधार होता है।
4. व्यापार एवं कॉर्पोरेट: चेन्नई में स्टारबक्स का पहला Global Capability Center (GCC)
अमेरिकी कॉफी दिग्गज कंपनी स्टारबक्स (Starbucks) ने तमिलनाडु सरकार के साथ चेन्नई में अपना पहला ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
- कार्यक्षेत्र: यह सेंटर रिटेल आउटलेट्स से अलग होगा और वैश्विक स्तर पर स्टारबक्स के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, फाइनेंस, R&D और टेक्नोलॉजी ऑपरेशन्स को सपोर्ट करेगा।
- महत्व: भारत में वर्तमान में 2,100 से अधिक GCC संचालित हैं, और चेन्नई देश के प्रमुख GCC हब्स में से एक है।
5. कला एवं संस्कृति: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन
इतिहास में पहली बार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (National Film Awards) नई दिल्ली के विज्ञान भवन के बजाय गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) में आयोजित किया गया।
- मुख्य पुरस्कार विजेता:
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) एवं ममूटी (ब्रह्मयुग)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370
- सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: श्रीकांत
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा (भक्षक)
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 24 सितंबर 2026: दक्षिण मध्य रेलवे पर ‘कवच 4.0’ कमीशन, कामिकेज ड्रोन ‘KAL’ का सफल परीक्षण और पंजाब की चीनी मिलों को राष्ट्रीय पुरस्कार
1. रेलवे तकनीक: दक्षिण मध्य रेलवे पर ‘कवच 4.0’ की पहली कमीशनिंग
भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के हैदराबाद डिवीजन में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (ATP) ‘कवच 4.0’ (Kavach 4.0) को सफलतापूर्वक कमीशन किया।
- रूट व कवरेज: इसे मलकाजगिरी-कामारेड्डी 108 किमी लंबे मार्ग पर लगाया गया है।
- मुख्य विशेषताएं: कवच 4.0 में ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) इंटरफेस, बेहतर यार्ड सिग्नलिंग, अधिक सटीक ट्रेन लोकेशन ट्रेसिंग और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग तकनीक शामिल है, जो ओवर-स्पीडिंग तथा सिग्नल पासिंग एट डेंजर (SPAD) को रोकती है।
2. रक्षा एवं सुरक्षा: 1,000 किमी मारक क्षमता वाले कामिकेज ड्रोन ‘KAL’ का सफल परीक्षण
नोएडा आधारित प्राइवेट डिफेंस कंपनी IG डिफेंस द्वारा निर्मित लॉइटरिंग म्यूनिशन/कामिकेज (आत्मघाती) ड्रोन ‘KAL’ का राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण किया गया।
- तकनीकी क्षमता: यह वन-वे अटैक ड्रोन 1,000 किमी की रेंज, 50 किग्रा पेलोड क्षमता, 5,000 मीटर की परिचालन ऊंचाई और 7-8 घंटे की सहनशक्ति (endurance) के साथ काम करता है।
- नेविगेशन: यह मल्टी-बैंड GNSS और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (INS) पर आधारित है, जो भारतीय सशस्त्र बलों (सेना, वायु सेना व नौसेना) की लंबी दूरी की मारक क्षमता को बढ़ाएगा।
3. खेल जगत: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
इंग्लैंड के 36 वर्षीय विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
- करियर रिकॉर्ड: 11 साल के करियर में उन्होंने 146 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 253 विकेट चटकाए।
- उपलब्धियां: वह इंग्लैंड की 2019 वनडे विश्व कप विजेता टीम और 2022 टी-20 विश्व कप विजेता टीम के प्रमुख सदस्य रहे।
4. कला एवं संस्कृति: ‘लावणी क्वीन’ शकुंतला नगरकर का निधन
महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी एवं ‘संगीत बारी’ नृत्यांगना शकुंतला नगरकर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- योगदान: 12 वर्ष की आयु से लावणी से जुड़ी शकुंतला जी ने 50 से अधिक वर्षों तक इस पारंपरिक कला को देश-विदेश में नई पहचान दिलाई। उन्हें वर्ष 2008 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
5. कृषि एवं सहकारिता: पंजाब की 5 सहकारी चीनी मिलों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
नई दिल्ली में आयोजित नेशनल को-ऑपरेटिव सुगर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2026 में पंजाब की 5 सहकारी चीनी मिलों को बेहतर वित्तीय प्रबंधन और उन्नत गन्ना प्रौद्योगिकी उपयोग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
- पुरस्कार विजेता: बटाला कोऑपरेटिव सुगर मिल्स (वित्तीय प्रबंधन में दूसरा स्थान), बुधेवाल, नकोदर और भोगपुर कोऑपरेटिव सुगर मिल्स शामिल हैं। नेशनल फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव सुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) सूची में शीर्ष पर रही।
- विशेष तथ्य: पंजाब में गन्ने की खेती का क्षेत्रफल वर्ष 2025-26 के 1,11,818 हेक्टेयर से बढ़कर 2026-27 में 1,16,131 हेक्टेयर हो गया है।
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 25 सितंबर 2026: रक्षा मंत्रालय की ₹810 करोड़ की SAT-SAAW डील, भारत को एमी में 2 नॉमिनेशन और पुणे में होगी UCI वर्ल्ड चैंपियनशिप 2032
1. रक्षा एवं सुरक्षा: रक्षा मंत्रालय और BDL के बीच ₹810 करोड़ की SAT-SAAW डील
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए 160 स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन (SAT-SAAW) की आपूर्ति हेतु भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के साथ ₹810 करोड़ से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
- विशेषताएं: SAT-SAAW एक स्वदेशी हवा से जमीन पर मार करने वाला प्रिसिजन-गाइडेड ग्लाइड बम है, जो दुश्मन के रनवे और एयरफील्ड बुनियादी ढांचे को लंबी दूरी से नष्ट कर सकता है। इसे जगुआर, हॉक और Su-30 MKI फाइटर जेट्स से दागा जा सकता है।
- आत्मनिर्भर भारत: DRDO द्वारा डिजाइन किए गए इस हथियार में 60% स्वदेशी सामग्री शामिल है और इसकी डिलीवरी 2027 से 2029 के बीच पूरी की जाएगी।
2. कला व मनोरंजन: इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2026 में भारत को 2 नामांकन
2026 इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के नामांकनों में भारत ने दो प्रमुख श्रेणियों में अपनी जगह बनाई है।
- नामित प्रविष्टियां:
- वीर दास के नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल ‘फूल वॉल्यूम’ (Fool Volume) को कॉमेडी श्रेणी में नामांकित किया गया है।
- सोनी लिव (SonyLIV) की सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ को ड्रामा सीरीज श्रेणी में नॉमिनेशन मिला है।
- आयोजन: एमी अवार्ड्स का मुख्य समारोह 23 नवंबर 2026 को न्यूयॉर्क में आयोजित होगा।
3. खेल जगत: भारत को मिली UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप 2032 की मेजबानी
कनाडा के मॉन्ट्रियल में आयोजित UCI (यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनल) कांग्रेस में घोषणा की गई कि महाराष्ट्र का पुणे शहर वर्ष 2032 की UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
- ऐतिहासिक महत्व: यह पहला अवसर है जब यह वैश्विक रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप भारत में आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व एशिया में केवल जापान (1990), कतर (2016) और संयुक्त अरब अमीरात (2028) को इसकी मेजबानी मिली है। 2034 की चैंपियनशिप नीदरलैंड्स को दी गई है।
4. राज्य योजनाएं: दिल्ली में ‘DURGA ई-ऑटो योजना’ को हरी झंडी
दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए DURGA (Driving Upliftment and Rozgar for Women/Transgender Green E-Auto) योजना को मंजूरी दी।
- मुख्य बिंदु: इसके तहत 1,300 पिंक ई-ऑटो (1,170 महिलाओं के लिए और 130 ट्रांसजेंडर्स के लिए) आवंटित किए जाएंगे।
- पात्रता: दिल्ली के 20 से 40 वर्ष की आयु के निवासी जिनके पास वैध वोटर आईडी, एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस और पीएसवी बैज है, वे इसके पात्र होंगे। इन ई-ऑटो पर 3 वर्ष की लॉक-इन अवधि लागू होगी।
5. सामाजिक न्याय व अवसंरचना: अहमदाबाद में डॉ. अंबेडकर म्यूजियम और ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन
गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अहमदाबाद में ₹11.01 करोड़ की लागत से निर्मित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर नेशनल फाउंडेशन, म्यूजियम एवं ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।
- तकनीक व प्रदर्शन: इस संग्रहालय में डिजिटल, 3D और हाइपर-रियलिटी तकनीक का उपयोग करके डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जीवन, विचारों और संघर्षों को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें एक ई-लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम भी शामिल है।
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 26-27 सितंबर 2026: MP में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत, भारत-नीदरलैंड कल्पसर प्रोजेक्ट जल समझौता और ICC CEC में अभिराम सिंह की नियुक्ति
1. अंतर्राष्ट्रीय संबंध: भारत और नीदरलैंड के बीच कल्पसर परियोजना पर 2 MoU साइन
दिल्ली में आयोजित 9वें भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 के दौरान गुजरात की कल्पसर परियोजना (Kalpsar Project) पर तकनीकी सहयोग के लिए भारत और नीदरलैंड के बीच दो समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
- उद्देश्य: इस महात्वाकांक्षी परियोजना के तहत साबरमती, माही, धाधर और नर्मदा नदियों के मीठे पानी को संरक्षित कर एक विशाल मीठे पानी का जलाशय बनाया जाना है।
- भागीदार: यह समझौता गुजरात सरकार के कल्पसर विभाग और डच डच नॉलेज संस्थानों (डेल्टारेस और टीयू डेल्फ्ट) के बीच संपन्न हुआ।
2. खेल जगत: टेनिस खिलाड़ी परिक्षित सोमानी पर 4 साल का प्रतिबंध
इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (ITIA) के इंडिपेंडेंट ट्रिब्यूनल ने 26 वर्षीय भारतीय टेनिस खिलाड़ी परिक्षित सोमानी पर एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के लिए 4 साल का बैन लगा दिया है।
- कारण: जुलाई 2025 में अस्ताना (कजाकिस्तान) ATP चैलेंजर टूर्नामेंट के दौरान सोमानी के सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ ट्रिमेटाजिडाइन (Trimetazidine) पाया गया था। ट्रिब्यूनल ने उनके ‘फूड कंटैमिनेशन’ के दावे को खारिज कर दिया।
3. अंतर्राष्ट्रीय संगठन: अभिराम सिंह यादव ICC की मुख्य कार्यकारी समिति (CEC) में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की मुख्य कार्यकारी समिति (Chief Executive Committee) में अभिराम सिंह यादव को एसोसिएट मेंबर्स का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
- पृष्ठभूमि: वर्तमान में परसातुआन क्रिकेट एसोसिएशन इंडोनेशिया के चेयरमैन अभिराम का कार्यकाल जून 2027 तक रहेगा। उन्होंने गुरुमूर्ति पलानी का स्थान लिया है।
- उपलब्धि: अभिराम के नेतृत्व में इंडोनेशिया की महिला टीम ने 2023 ICC U-19 महिला T20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था।
4. कला एवं सिनेमा: वरिष्ठ अभिनेता मुश्ताक खान का निधन
हिंदी सिनेमा के दिग्गज चरित्र अभिनेता मुश्ताक खान का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- प्रसिद्ध भूमिकाएं: चार दशकों से अधिक के करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले मुश्ताक खान को आशिकी (रफू मास्टर), हम हैं राही प्यार के (भगवती प्रसाद) और वेलकम (बल्लू) जैसी यादगार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
5. राज्य योजनाएं: मध्य प्रदेश में 351 बसों के साथ ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 351 बसों के बेड़े के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की।
- मुख्य बिंदु: इस योजना में 180 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं जो भोपाल और इंदौर सहित 7 शहरों में इंटरसिटी और इंट्रासिटी चलेंगी। राज्य सरकार का लक्ष्य 2031 तक 15,000 बसें संचालित करने का है।
6. रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर: वडोदरा में अलकापुरी 4-लेन ROB हेतु ₹166 करोड़ मंजूर
भारतीय रेलवे ने वेस्टर्न रेलवे के वडोदरा डिवीजन में अलकापुरी में 4-लेन रोड ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण परियोजना को हरी झंडी दे दी है।
- लागत शेयरिंग: ₹166 करोड़ से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का खर्च रेलवे और गुजरात सरकार 50:50 के अनुपात में वहन करेंगे।
- कनेक्टिविटी: यह ROB वडोदरा रेलवे स्टेशन, GSRTC बस स्टेशन और निर्माणाधीन हाई-स्पीड (बुलेट ट्रेन) स्टेशन के बीच सीधी और सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 28 सितंबर 2026: देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ, UNGA को विदेश मंत्री का संबोधन और कांडला में ई-मेथनॉल प्लांट का शिलान्यास
1. अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में संबोधन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के 81वें सत्र में ‘जनरल असेंबली’ (UNGA) को संबोधित किया।
- मुख्य बिंदु: उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने, वैश्विक संघर्षों (गाज़ा व यूक्रेन) को रोकने और समुद्री व्यापारिक मार्गों को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
- टू-नेशन सॉल्यूशन: भारत ने फिलिस्तीन और इजराइल के लिए ‘टू-नेशन सॉल्यूशन’ (दो-राष्ट्र समाधान) का समर्थन दोहराया।
- सत्र का विवरण: UNGA के 81वें सत्र की थीम “Restoring Trust, Managing Transformation, United Nations Delivers for All” है और इसकी अध्यक्षता बांग्लादेश के खलीलुर रहमान कर रहे हैं।
2. रेलवे व तकनीक: गुजरात में देश की पहली LNG आधारित ट्रेन लॉन्च
गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में ₹1,542 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया और भारत की पहली एलएनजी (Liquefied Natural Gas) से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
- तकनीकी क्षमता: यह ट्रेन एक बार फुल टैंक में 2,200 किमी तक चल सकती है। इसका इंजन एलएनजी और डीजल दोनों पर स्विच कर सकता है।
- अन्य परियोजनाएं: ₹313.27 करोड़ की लागत से 21 किमी लंबे साबरमती-सारखेज रेल मार्ग के दोहरीकरण का काम भी शुरू किया गया, जिसे मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
3. कॉर्पोरेट समाचार: मेहली मिस्त्री का टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट से इस्तीफा
मेहली मिस्त्री ने कोलकाता स्थित टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
- पृष्ठभूमि: इससे पूर्व वे अक्टूबर 2025 में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट से भी हट चुके हैं। कोलकाता का टाटा मेडिकल सेंटर एक गैर-लाभकारी 436-बेड वाला कैंसर अस्पताल है, जिसकी स्थापना 2005 में हुई थी।
4. हरित ऊर्जा व इंफ्रास्ट्रक्चर: कांडला में देश के पहले पोर्ट-बेस्ड ई-मेथनॉल प्लांट का शिलान्यास
गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) पर भारत के पहले पोर्ट-बेस्ड ई-मेथनॉल उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखी गई।
- लागत व क्षमता: ₹2,300 करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्लांट प्रतिदिन 150 टन ई-मेथनॉल (ग्रीन फ्यूल) का उत्पादन करेगा। इसे DPA और असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड (APCL) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है।
- उद्देश्य: ‘ग्रीन शिपिंग’ रोडमैप के तहत समुद्री जहाजों को स्वच्छ ईंधन प्रदान करना ताकि वर्ष 2070 तक भारत के ‘नेट-ज़ीरो’ लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
5. निधन: ‘कन्नड़ के शिवमणि’ ड्रम वादक देवा का निधन
कर्नाटक के प्रसिद्ध परकशनिस्ट एवं ड्रम वादक देवा का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उपलब्धियां: 800 से अधिक फिल्मों के साउंडट्रैक में ड्रम बजाने वाले देवा को ‘कन्नड़ का शिवमणि’ कहा जाता था। वे चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB मैचों के दौरान लाइव ड्रम परफॉर्मेंस देते थे। वर्ष 2026 में उन्हें ‘कला रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।
6. उपभोक्ता नियमन: TRAI ने 30-दिन वैधता वाले मोबाइल रिचार्ज अनिवार्य किए
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ‘टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशंस, 2026’ लागू किया।
- प्रमुख बदलाव: अब सभी दूरसंचार कंपनियों (Jio, Airtel, Vi, BSNL) के लिए 28 दिन के बजाय पूरे 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान और केवल कॉलिंग (Voice-Only) का उपयोग करने वालों के लिए सस्ते प्लान देना अनिवार्य कर दिया गया है।
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 29 सितंबर 2026: तमिलनाडु में नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी, भारतीय वायुसेना का ‘कन्याकुमारी से कारगिल’ अभियान और ‘तरंग शक्ति 2026’
1. राज्य योजनाएं: तमिलनाडु सरकार नवजात बच्चों को देगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी
तमिलनाडु सरकार ने मातृ एवं शिशु कल्याण को प्रोत्साहन देने के लिए ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ (Thai Maman Thanga Mothiram) योजना शुरू की है।
- मुख्य बिंदु: इस योजना के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को 1 ग्राम सोने की अंगूठी उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
- उद्देश्य: इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery) को बढ़ाना, नवजात शिशुओं का समय पर पंजीकरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।
2. रक्षा एवं सुरक्षा: वायुसेना का ‘कन्याकुमारी से कारगिल’ साइकिल अभियान
94वें वायु सेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना के वायु योद्धाओं (Air Warriors) का ‘कन्याकुमारी से कारगिल’ साइकिल अभियान जम्मू पहुंचा।
- विस्तार व मार्ग: यह टीम कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से कारगिल (लद्दाख) तक लगभग 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह रैली श्रीनगर और जोजीला दर्रे से होते हुए कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंचेगी।
- उद्देश्य: युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण और ‘फिट इंडिया’ (Fit India) अभियान का संदेश देना।
3. अंतर्राष्ट्रीय रक्षा अभ्यास: जोधपुर में शुरू हुआ ‘तरंग शक्ति 2026’
भारतीय वायुसेना ने राजस्थान के जोधपुर एयर फ़ोर्स स्टेशन पर बहुराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ का ऑपरेशनल चरण शुरू किया।
- विशेषताएं: यह भारत द्वारा आयोजित अब तक का सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय वायु सेना अभ्यास है, जो 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें कई मित्र राष्ट्रों की वायु सेनाएं अपने लड़ाकू विमानों और मिड-एयर रिफ्यूलिंग टैंकरों के साथ हिस्सा ले रही हैं।
4. अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र: दोहा में AIIB बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बैठक और वित्त मंत्री की यात्रा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठक में भाग लेने कतर की राजधानी दोहा पहुंचीं।
- प्रमुख चर्चा: वित्त मंत्री ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और क्वांटम टेक्नोलॉजी को भविष्य के नए फ्रंटियर्स के रूप में प्रस्तुत किया। भारत AIIB का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है (मुख्यालय: बीजिंग, स्थापना: 2016)।
- आग्रह: भारत ने AIIB से हरित ऊर्जा और जलवायु-अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने की अपील की।
5. कला व संस्कृति: 65वें राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी पुरस्कारों की घोषणा
संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त संस्था ललित कला अकादमी (स्थापना: 5 अगस्त 1954, नई दिल्ली) ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के तहत 20 विजेताओं के नामों की घोषणा की।
- सम्मान: देश भर के उत्कृष्ट मूर्तिकारों, चित्रकारों और दृश्य कलाकारों को नकद राशि, ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम प्रदान किया जाता है। रवींद्र भवन स्थित मुख्यालय से संचालित यह प्रदर्शनी भारत में समकालीन कला की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित प्रदर्शनियों में से एक है।
6. अंतर्राष्ट्रीय संबंध: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी जीवनरक्षक दवाओं की खेप
भारत ने अपनी मानवीय सहायता नीति के तहत हवाई मार्ग द्वारा काबुल (अफगानिस्तान) के लिए आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं, टीकों और चिकित्सा उपकरणों की नई खेप भेजी है।
- समन्वयन: इस सहायता का समन्वय विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा किया जा रहा है। भारत काबुल में स्थित इंदिरा गांधी बाल स्वास्थ्य संस्थान (IGICH) के संचालन में भी सहायता प्रदान करता है।
7. निधन: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी का निधन
मध्य प्रदेश के सिंगरौली की 30 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी का निधन हो गया।
- परिचय: उन्होंने सिंगरौली में ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता था और उनके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फॉलोअर्स थे।
GOVT.EXAM WEEKLY CURRENT AFFAIRS 15-21 SEPTEMBER 2026

WEEKLY CURRENT AFFAIRS FOR GOVERNMENT EXAMS LIKE (UPSC, SSC,HSSC, Banking, Railways ,State PCS) WEEKLY CURRENT AFFAIRS 15-21 SEPTEMBER 2026



