today top 6 Current Affairs 1 april 2026 : महेंद्र सिंह धोनी ने Kuku TV में किया निवेश; रक्षा मंत्रालय ने BEL के साथ साइन किया 1,950 करोड़ का MoU

Current Affairs April 1, 2026

Today top 6 Current Affairs 1 april 2026

1.कॉर्पोरेट: MS धोनी बने ‘Kuku TV’ के ब्रांड एंबेसडर और निवेशक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने AI-आधारित माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म Kuku TV में निवेश किया है।

  • प्लेटफॉर्म: कुकू टीवी शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ऑडियो कहानियों का एक बड़ा प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना 2018 में हुई थी।
  • विस्तार: धोनी इस स्टार्टअप के ब्रांड एंबेसडर भी बनाए गए हैं। कंपनी ने हाल ही में ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’ (IIZ) फिल्म भी रिलीज की

2. सुरक्षा: माउंटेन रडार के लिए रक्षा मंत्रालय और BEL के बीच 1,950 करोड़ का समझौता

 रडार सिस्टम DRDO द्वारा डिजाइन

भारत की सीमाओं (चीन और पाकिस्तान) पर निगरानी बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ एक बड़ा समझौता किया है।

  • तकनीक: ये रडार सिस्टम DRDO द्वारा डिजाइन किए जाएंगे, जो -30°C से 55°C के तापमान में भी दुश्मन के ड्रोन और स्टील्थ फाइटर जेट्स का पता लगाने में सक्षम होंगे।
  • महत्व: ये रडार कम ऊंचाई पर उड़ने वाले यूएवी (UAV) और हेलीकॉप्टरों पर पैनी नजर रखेंगे।

3. डिजिटल रेगुलेशन: IT नियमों का नया ड्राफ्ट जारी

new IT रेगुलेशन

केंद्र सरकार ने IT रेगुलेशन 2021 में बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा है।

  • नया नियम: अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट पर सीधे नोटिस जारी कर सकेगा।
  • दायरा: अब तक ये नियम केवल न्यूज़ पब्लिशर्स पर थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर न्यूज़ या करंट अफेयर्स शेयर करने वाले इंडिविजुअल यूजर्स भी इसके दायरे में आएंगे। इस पर 14 अप्रैल तक सुझाव मांगे गए हैं।

4. नेशनल: पीएम मोदी ने ‘सम्राट सम्प्रति म्यूजियम’ का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च को गुजरात के गांधीनगर में जैन धर्म की विरासत को समर्पित सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया।

सेमीकंडक्टर: इसके साथ ही पीएम ने साणंद में कीन्स सेमीकॉन के OSAT प्लांट का उद्घाटन किया, जो देश की दूसरी ऐसी यूनिट है।

खासियत: इसमें जैन धर्म की 2000 से ज्यादा दुर्लभ मूर्तियां, पांडुलिपियां और प्राचीन सिक्के प्रदर्शित किए गए हैं।

5. शिक्षा और विमानन: DGCA और गति शक्ति विश्वविद्यालय के बीच MoU

MoU sign dgca with gsv

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और वडोदरा स्थित गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • कोर्स: इसके तहत अगस्त 2026 से 3 साल का B.Sc इन एविएशन कोर्स शुरू किया जाएगा।
  • फायदा: छात्रों को एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, टेक्नोलॉजी और एविएशन मैनेजमेंट की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।

6. निधन (Obituary): हॉलीवुड एक्ट्रेस मैरी बेथ का निधन

ऑस्कर नॉमिनेटेड हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें ‘द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू गार्प’ और ‘द एज ऑफ इनोसेंस’ जैसी क्लासिक फिल्मों में उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है।

Today Top 5 Current Affairs March 31 2026 : पेट्रोल पंपों पर केरोसिन, IBC बिल और F1 के सबसे युवा चैंपियन।इस लिंक पर क्लिक करें…

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting