12वीं का रिजल्ट आते ही हरियाणा बोर्ड की साइट क्रैश -7 लाख यूजर एक साथ टूट पड़े HBSE Result 2026

BREAKING NEWS हरियाणा बोर्ड | HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित

ओवरऑल पास प्रतिशत 84.67%, टॉप-तीन पोजिशन पर 4 लड़कियां, नूंह सबसे पिछड़ा जिला

HBSE Result 2026 रिजल्ट की मुख्य बातें

  • कुल पास प्रतिशत:84.67%
  • कुल परीक्षार्थी:2,42,856
  • कुल पास:2,05,618
  • लड़कियों का पास %:87.97%
  • लड़कों का पास %:81.45%
  • फेल छात्र:10,498
  • री-चेकिंग समयसीमा:20 दिन
  • वेबसाइट:क्रैश (7 लाख यूजर एकसाथ)

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE Result 2026) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार 84.67% छात्र परीक्षा में सफल रहे। जैसे ही रिजल्ट लाइव हुआ, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट लाखों यूजर्स के एक साथ आ जाने से क्रैश हो गई, जिससे बच्चे, अभिभावक और स्कूल संचालक परेशान होते रहे।

इस बार लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 6.52% बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 87.97% जबकि लड़कों का 81.45% रहा। टॉप-3 पोजिशन पर भी चार लड़कियों ने एकाधिकार जमाया, सभी आर्ट्स स्ट्रीम से।

🏆 स्टेट टॉपर्स HBSE Result 2026

4 photo 11778585700 1778592814

1.दीपिका

499/500

विवेकानंद विद्या मंदिर, चिल्लर (रेवाड़ी)

Arts

2.उदिता

498/500

कन्या गुरुकुल, रुड़की (रोहतक)

Arts

3.योगिता

497/500

शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुडायन, जींद

Arts

4.मुस्कान

497/500

ज्ञान भारती स्कूल, धमतान साहिब, जींद

Arts

सब्जेक्ट टॉपर्स की कहानी

साइंस टॉपर — मंजू (हिसार): हिसार के मतलौडा गांव की मंजू ने साइंस स्ट्रीम में प्रदेश में टॉप किया। उनके पिता बिजली निगम में लाइनमैन हैं। बिना ट्यूशन, रोज 4-5 घंटे पढ़ाई — और नतीजा? 587/600 अंक! मंजू का सपना कार्डियक सर्जन बनने का है।

कॉमर्स टॉपर — तमन्ना (जींद): नरवाना की तमन्ना ने कॉमर्स में 494/500 लेकर टॉप किया। दिन में 15 घंटे पढ़ाई, सिर्फ 4 घंटे नींद — यह है उनकी सफलता का फॉर्मूला। तमन्ना CA बनना चाहती हैं।

ओवरऑल टॉपर दीपिका: रेवाड़ी के जांट गांव की दीपिका के पिता सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने कभी कोचिंग नहीं ली, रोज 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी और मुश्किल टॉपिक के लिए YouTube का सहारा लिया।

HBSE Result 2026 वेबसाइट क्रैश — 7 लाख यूजर एक साथ!

रिजल्ट का लिंक अपलोड होते ही अचानक 7 लाख यूजर वेबसाइट पर आ गए। एक साथ इतने यूजर होने से वेबसाइट क्रैश हो गई। हमारी टेक्निकल टीम इसे ठीक करने में जुटी है।— डॉ. पवन कुमार, अध्यक्ष, HBSE

रात करीब 8 बजे से वेबसाइट स्लो चलती रही। स्कूलों को एक-एक बच्चे का रिजल्ट अलग से चेक करना पड़ा। अभिभावकों और छात्रों में घंटों बेचैनी रही।

HBSE Result 2026📍 जिलेवार रिजल्ट — कौन आगे, कौन पीछे?

जिलाकुल परीक्षार्थीपासपास %
चरखी दादरी6,2995,73791.08%
जींद14,48313,18091.00%
पानीपत12,32011,19190.84%
भिवानी14,22312,67889.14%
हिसार18,11116,01888.44%
रेवाड़ी8,0507,11588.39%
फतेहाबाद9,4528,31787.99%
कुरुक्षेत्र8,2457,26688.13%
सोनीपत14,58912,65586.74%
झज्जर8,5517,36386.11%
कैथल11,98910,34086.25%
करनाल12,70010,90585.87%
यमुनानगर9,7598,34285.48%
पंचकूला3,6463,11685.46%
रोहतक9,1567,79685.15%
महेंद्रगढ़7,7416,74587.13%
अंबाला8,1606,84183.84%
सिरसा11,2429,21681.98%
गुरुग्राम13,29210,89881.99%
पलवल13,63810,94380.24%
फरीदाबाद17,28013,29676.94%
नूंह9,9305,66057.00%

गांव vs शहर, सरकारी vs प्राइवेट HBSE Result 2026

इस बार ग्रामीण इलाकों (84.98%) ने शहरी इलाकों (83.91%) को पीछे छोड़ा। वहीं प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा — प्राइवेट स्कूलों में 87.94% और सरकारी में 82.44% छात्र पास हुए।

हिसार ने पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 18,111 परीक्षार्थियों के साथ 88.44% पास प्रतिशत हासिल किया — संख्या और गुणवत्ता दोनों में अव्वल।

नूंह जिले का प्रदर्शन चिंताजनक रहा। मात्र 57% छात्र ही पास हो पाए, जबकि बाकी जिलों में यह आंकड़ा 80% से 91% तक है।

📝 री-चेकिंग — 20 दिन का मौका HBSE Result 2026

जो छात्र अपनी आंसर शीट दोबारा जंचवाना चाहते हैं, वे रिजल्ट जारी होने के 20 दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित फीस के साथ bseh.org.in पर आवेदन करना होगा।

HBSE 12वीं Result 2026 — Direct Links

✅ Official Website

https://bseh.org.in/all-results

Karnal Meri Fasal Mera Byora Scam: बंजर जमीन और श्मशान घाट को पोर्टल पर दिखा किया करोड़ों का घोटाला; 2 सरपंच सस्पेंड

करनाल मेरी फसल मेरा ब्यौरा घोटाला

PM Modi Appeal Foreign Exchange Reserve India: सोना और खाने का तेल कम इस्तेमाल करने की अपील

PM Modi Appeal Foreign Exchange Reserve India

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting