WEEKLY CURRENT AFFAIRS FOR GOVERNMENT EXAMS LIKE (UPSC, SSC,HSSC, Banking, Railways ,State PCS) WEEKLY CURRENT AFFAIRS 15-21 SEPTEMBER 2026
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 15 सितंबर 2026: धीरज बोम्मादेवरा ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता स्वर्ण, अमित शाह ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की
1. अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का समापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन 2026 का 14 सितंबर को सफल समापन हुआ।
- नई दिल्ली घोषणापत्र (New Delhi Declaration): सम्मेलन के अंत में जारी आधिकारिक घोषणापत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी, ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और नैतिक व सुरक्षित AI सहयोग पर बल दिया गया।
- परंपरागत चिकित्सा: BRICS देशों ने पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक समर्पित विशेषज्ञ समूह स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की।
- द्विपक्षीय वार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन के दौरान विभिन्न राष्ट्रध्यक्षों के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें कीं।
2. पर्यावरण एवं सतत विकास: वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF) 2026
भारत पहली बार 15 से 18 सितंबर 2026 तक वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF) की मेजबानी कर रहा है।
- उद्घाटन एवं भागीदारी: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल इस फोरम का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 65 से अधिक देशों के 2,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
- सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा: इसका मुख्य उद्देश्य संसाधनों के “उपयोग करो और फेंको” (Take-Make-Dispose) मॉडल के बजाय Reduce, Reuse, Repair और Recycle पर ध्यान केंद्रित कर कचरे को न्यूनतम करना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है।
3. राष्ट्रीय नीति एवं अभियान: ‘सेवा संकल्प अभियान’
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की।
- अवधि व शुरुआत: यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसकी आधिकारिक शुरुआत उज्जैन (मध्य प्रदेश) में दीपोत्सव के साथ होगी।
- लक्ष्य: सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कल्याण गतिविधियों को बढ़ावा देना।
4. खेल जगत: धीरज बोम्मादेवरा का ऐतिहासिक स्वर्ण और APL 2026
तीरंदाजी विश्व कप 2026 में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड
भारत के स्टार तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने तीरंदाजी विश्व कप 2026 के पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
- मुकाबला: धीरज ने फाइनल में जापान के नाकानिशी जुन्या को 5-5 से बराबरी के बाद शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 का स्कोर बनाकर हराया।
- ऐतिहासिक उपलब्धि: धीरज आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज (और पहले पुरुष तीरंदाज) बन गए हैं। उनसे पहले 2007 में डोला बनर्जी ने महिला वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की थी।
हैदराबाद में आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) 2026
आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) के दूसरे सीजन का आयोजन 8 से 18 अक्टूबर 2026 तक पीपुल्स प्लाजा, हैदराबाद (तेलंगाना) में किया जाएगा।
- विशेषता: इसमें 15-सेकंड शॉट क्लॉक नियम लागू रहेगा। इसमें भारत के 36 शीर्ष तीरंदाजों के साथ-साथ 10 देशों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे।
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 16 सितंबर 2026: रायगढ़ में दुनिया की सबसे लंबी ‘स्टील स्लैग रोड’ का गिनीज रिकॉर्ड, डल झील संरक्षण हेतु ‘ग्रास माशे’ तकनी
1. इंफ्रास्ट्रक्चर एवं वेस्ट टू वेल्थ: रायगढ़ में दुनिया की सबसे लंबी ‘स्टील स्लैग रोड’
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में निर्मित दुनिया की सबसे लंबी ‘स्टील स्लैग रोड’ (Steel Slag Road) को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त हुआ है।
- तकनीकी विकास: यह हरित तकनीक CSIR – केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) द्वारा ‘वेस्ट टू वेल्थ’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत विकसित की गई है।
- प्रमुख विशेषताएं:
- स्टील संयंत्रों के कचरे (स्टील स्लैग) का उपयोग गिट्टी के विकल्प के रूप में किया जाता है।
- पारंपरिक सड़कों की तुलना में यह 30% अधिक टिकाऊ होती है और निर्माण लागत भी लगभग 30% कम आती है।
- यह प्राकृतिक पत्थरों के खनन को रोककर पर्यावरण संरक्षण में मदद करती है। (भारत की पहली स्टील स्लैग रोड 2022 में सूरत, गुजरात में बनी थी)।
2. पर्यावरण एवं हस्तशिल्प: डल झील के लिए ‘ग्रास माशे’ तकनीक
श्रीनगर की हस्तशिल्प कारीगर सिमरन (कुलसुम इरशाद) ने डल झील के पारिस्थितिकी संरक्षण हेतु ‘ग्रास माशे’ (Grass Mache) नामक अभिनव तकनीक का मॉडल प्रस्तुत किया है।
- अवधारणा: कश्मीर की पारंपरिक ‘पेपर मैशी’ कला का पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बनाते हुए डल झील से निकाली जाने वाली जलीय घास और हानिकारक खरपतवारों से सुंदर सजावटी हस्तशिल्प उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
- प्रभाव: इससे डल झील की सफाई में मदद मिलने के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं को रोजगार और इको-टूरिज्म (Eco-Tourism) को बढ़ावा मिल रहा है।
3. सामाजिक सुरक्षा एवं ग्रामीण विकास: ‘पेंशन सखी’ योजना का विस्तार
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग (DoRD) और पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने ‘पेंशन सखी’ पहल के विस्तार हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
- उद्देश्य: स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को ‘पेंशन सखी’ के रूप में प्रशिक्षित कर नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) जैसी योजनाओं की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाना।
- डोरस्टेप डिलीवरी: इसके तहत बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को उनके घर तक पेंशन राशि वितरण और नामांकन में सहायता प्रदान की जाती है।
4. अंतर्राष्ट्रीय रक्षा: अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण 2026’ का समापन
मलेशिया के लुमुत तट पर भारत और मलेशियाई नौसेना के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण 2026’ का चौथा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- चरण: अभ्यास के दौरान हार्वर फेज और सी फेज के तहत जटिल नौसैनिक युद्ध अभ्यास, संचार रणनीतियों और संयुक्त गश्त का अभ्यास किया गया।
- सामरिक महत्व: भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के तहत दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करना।
5. शोक समाचार: प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर बॉब मैकी का निधन
अमेरिका के प्रसिद्ध एमी विजेता और ऑस्कर-नॉमिनेटेड फैशन डिजाइनर बॉब मैकी (Bob Mackie) का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उपलब्धियां: 5 दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने चेर (Cher), मैडोना जैसी वैश्विक हस्तियों के लिए परिधान डिजाइन किए। उन्हें 9 एमी पुरस्कार और 2019 में ‘द चेर शो’ हेतु प्रतिष्ठित टोनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 17 सितंबर 2026: IPS संजुक्ता पाराशर बनीं CoBRA की पहली महिला IG, भारत-अमेरिका संयुक्त ‘युद्ध अभ्यास 2026’ का आगाज
1. रक्षा एवं महत्वपूर्ण नियुक्तियां: CoBRA की पहली महिला IG बनीं संजुक्ता पाराशर
2006 बैच की असम-मेघालय कैडर की वरिष्ठ IPS अधिकारी संजुक्ता पाराशर को CRPF की विशेष गुरिल्ला वॉरफेयर यूनिट CoBRA (Commando Battalion for Resolute Action) का नया Inspector General (IG) नियुक्त किया गया है।
- कीर्तिमान: वे CoBRA यूनिट की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
- पृष्ठभूमि: असम में उग्रवाद-विरोधी (Counter-Insurgency) अभियानों और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में आतंकवाद-रोधी जांच में उनकी उत्कृष्ट भूमिका रही है।
- CoBRA यूनिट: वर्ष 2008-09 में गठित CRPF की यह विशिष्ट इकाई घने जंगलों में वामपंथी उग्रवाद (LWE) और उग्रवादी गतिविधियों से निपटने में माहिर है।
2. संयुक्त सैन्य अभ्यास: ‘युद्ध अभ्यास 2026’ का 22वां संस्करण
भारत और अमेरिका की थल सेनाओं के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ का 22वां संस्करण शुरू हो गया है।
- द्वि-क्षेत्रीय आयोजन (Two-Theater Operation): यह अभ्यास एक साथ दो अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों—औली (उत्तराखंड) के उच्च हिमालयी क्षेत्र और महाजन (राजस्थान) के रेगिस्तानी इलाके में आयोजित किया जा रहा है।
- भागीदारी: अमरीकी सेना की ओर से ‘आर्कटिक एंजेल्स’ एलीट यूनिट हिस्सा ले रही है।
- मुख्य फोकस: माउंटेन वॉरफेयर, ड्रोन व काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और लॉजिस्टिक्स तालमेल बढ़ाना।
3. अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति: विदेश मंत्री की भूटान यात्रा व बोत्सवाना को स्वास्थ्य सहायता
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की भूटान यात्रा
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भारत-भूटान के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए थिम्फू की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे, जहां उन्होंने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे से मुलाकात की।
बोत्सवाना को 10 टन ARV दवाएं
भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ (Global South) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत अफ्रीकी देश बोत्सवाना को 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल (ARV) दवाएं भेजीं। ये दवाएं HIV/एड्स के इलाज में उपयोग की जाती हैं।
4. संस्कृति एवं विरासत: लद्दाख का पहला ‘हेरिटेज विलेज’
लद्दाख के उपराज्यपाल ने जांस्कर क्षेत्र के ऐतिहासिक कुमिक (Kumik) गांव को लद्दाख का पहला हेरितेज विलेज (Heritage Village) घोषित किया है।
- विशेषता: कुमिक गांव अपनी पारंपरिक बौद्ध स्थापत्य कला, प्राचीन जल मिल, जलाशयों, स्तूपों, कंजुर पांडुलिपियों और पारंपरिक कृषि पद्धतियों के संरक्षण के लिए जाना जाता है।
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 18 सितंबर 2026: एन चंद्रशेखरन 2032 तक टाटा सन्स के चेयरमैन रहेंगे, NHAI की पोर्टेबल ‘OneTag’ फास्ट टैग सेवा शुरू
1. कॉर्पोरेट प्रशासन: एन चंद्रशेखरन 2032 तक टाटा सन्स के प्रमुख रहेंगे
टाटा संस के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन (N. Chandrasekaran) का कार्यकाल वर्ष 2032 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
- ऐतिहासिक निर्णय: टाटा समूह के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी एग्जीक्यूटिव को 65 वर्ष की निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु के बाद भी पद पर बने रहने की अनुमति दी गई है।
- करियर सफर: चंद्रशेखरन ने 1987 में TCS में एक इंटर्न के रूप में शुरुआत की थी। वे 2017 में पहली बार टाटा संस के चेयरमैन बने थे।
2. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर: सेमीकॉन इंडिया 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली (यशोभूमि) में सेमीकॉन इंडिया 2026 (Semicon India 2026) के 5वें संस्करण का उद्घाटन किया।
- थीम: ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण’ (From Silicon to System: Building the Ecosystem)
- भागीदारी: 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियों, शोधकर्ताओं और निवेशकों ने भाग लिया।
- नीतिगत प्रगति: केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ‘सेमीकॉन 2.0’ (Semicon 2.0) चरण को भी मंजूरी दे दी है।
3. अंतर्राष्ट्रीय रक्षा संबंध: थल सेना प्रमुख की रूस यात्रा
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने रूस की 3-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी की।
- महत्व: 8 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय थल सेना प्रमुख का यह पहला रूस दौरा था (इससे पूर्व 2018 में जनरल बिपिन रावत ने रूस की यात्रा की थी)।
- बैठकें: जनरल सेठ ने रूसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल आंद्रेई निकोलायेविच मोर्दविचेव से रक्षा सहयोग और सैन्य साझेदारी सुदृढ़ करने हेतु विचार-विमर्श किया।
4. पुरस्कार एवं सिनेमा: अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
कन्नड़ एवं हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
- प्रमुख कार्य: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ में आनंद इंगलागी (सूत्रधार) तथा दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ में यादगार अभिनय।
- समारोह: उन्हें यह सम्मान गुजरात के केवडिया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।
5. इंफ्रास्ट्रक्चर एवं तकनीक: ‘OneTag’ FASTag सर्विस
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल ऐप पर ‘OneTag’ FASTag पोर्टेबिलिटी सेवा की शुरुआत की है।
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 19 सितंबर 2026: जापान में 20वें एशियाई खेलों का आगाज, तवेंगवा मुकुलानी ICC के नए वाइस चेयरमैन और मराठी फिल्म ‘गोंधल’ ऑस्कर 2027 की आधिकारिक प्रविष्टि
1. अंतर्राष्ट्रीय खेल कूटनीति: तवेंगवा मुकुलानी ICC के नए वाइस चेयरमैन
जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रमुख तवेंगवा मुकुलानी (Tavengwa Mukuhlani) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का नया वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
- कार्यकाल व उत्तराधिकार: मुकुलानी का कार्यकाल नवंबर 2027 तक रहेगा। वे सिंगापुर के इमरान ख्वाजा का स्थान लेंगे।
- कीर्तिमान: वे ICC के डिप्टी चेयरमैन पद पर आसीन होने वाले जिम्बाब्वे के पहले व्यक्ति बन गए हैं।
2. एशियाई खेल 2026: जापान के आईची-नागोया में 20वें एशियाई खेलों का भव्य आगाज
19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आईची-नागोया में 20वें एशियाई खेलों (20th Asian Games) का आयोजन किया जा रहा है।
- भारतीय दल एवं ध्वजवाहक: भारत ने 35 विभिन्न खेलों के लिए 508 एथलीटों का दल भेजा है। उद्घाटन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर (शूटिंग) और तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट) भारतीय दल के ध्वजवाहक बने।
- नया खेल ‘टेकबॉल’: एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार टेकबॉल (Teqball) को शामिल किया गया है, जो एक खास घुमावदार टेबल पर खेला जाने वाला फुटबॉल और टेबल टेनिस का मिश्रित इंडोर खेल है।
3. रक्षा एवं एयरोस्पेस: HAL ने वायुसेना को सौंपे स्वदेशी ट्रेनर विमान
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बेंगलुरु में आयोजित एक विशेष समारोह में भारतीय वायुसेना (IAF) को दो LCA तेजस FOC ट्विन-सीटर ट्रेनर और HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान आधिकारिक रूप से सौंपे।
- उपस्थिति: कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह उपस्थित रहे।
- पवन हंस को डिलीवरी: इसके अतिरिक्त HAL ने पवन हंस को 4 ‘ध्रुव नेक्स्ट जनरेशन’ (Dhruv NG) हेलीकॉप्टर भी सौंपे।
4. कला एवं सिनेमा: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने संतोष डावखर द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘गोंधल’ (Gondhal) को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2027) हेतु ‘सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म’ श्रेणी में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना है।
- कथानक: यह फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की लोक परंपरा और सांस्कृतिक अनुष्ठान ‘गोंधल’ पर आधारित एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर (Psychological Thriller) है।
- चयन प्रक्रिया: भारत भर की 33 फिल्मों के बीच कड़े मुकाबले के बाद चयन समिति ने इसे नामांकित किया।
5. रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर: मुकुटबन-गडचंदूर रेल लाइन परियोजना स्वीकृत
रेल मंत्रालय ने दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) के अंतर्गत मुकुटबन (आदिलाबाद/यवतमाल) और गडचंदूर (चंद्रपुर) के मध्य ₹493 करोड़ की लागत वाली नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी।
- उद्देश्य: वर्धा-माणिकगढ़ रेल मार्ग पर यातायात का दबाव कम करना तथा क्षेत्रीय औद्योगिक एवं खनन क्षेत्रों (जैसे सीमेंट व कोयला क्लस्टर) को सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करना।
6. शोक समाचार: पूर्व केंद्रीय मंत्री ई. एम. सुदर्शन नचियप्पन का निधन
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता ई. एम. सुदर्शन नचियप्पन का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- योगदान: वे लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य रहने के साथ-साथ 2013 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री रहे। उन्होंने भारत के ऐतिहासिक सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act) के विधायी मसौदे की समीक्षा व परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 20-21 सितंबर 2026: भारत-अमेरिका ‘युद्ध अभ्यास’ में M777 तोपों की लाइव-फायरिंग, 46वें FIDE चेस ओलंपियाड और सोलापुर रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी
1. रक्षा एवं सुरक्षा: ‘युद्ध अभ्यास 2026’ में M777 तोपों से लाइव-फायरिंग
राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित भारत और अमेरिका के 22वें ‘युद्ध अभ्यास 2026’ के दौरान M777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर (155 मिमी/39-कैलिबर) तोपों से सफल लाइव-फायरिंग ड्रिल की गई।
- उपयोगिता: M777 एक हल्की और आधुनिक तोप प्रणाली है, जिसे उच्च हिमालयी और दुर्गम क्षेत्रों में आसानी से तैनात किया जा सकता है।
- विशेषताएँ: इस अभ्यास में अमेरिकी सेना की ‘आर्कतिक एंजेल्स’ एलीट यूनिट शामिल है। यह अभ्यास दो अलग-अलग थिएटर (राजस्थान के रेगिस्तान और उत्तराखंड के औली) में एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ड्रोन व काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और लॉजिस्टिक्स का अभ्यास शामिल है।
2. सैन्य कूटनीति: पहली भारत-दक्षिण अफ्रीका आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ टॉक (AAST)
भारत और दक्षिण अफ्रीका की थल सेनाओं के मध्य पहली आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ टॉक (AAST) का आयोजन किया गया।
- मुख्य बिंदु: वार्ता में द्विपक्षीय प्रशिक्षण आदान-प्रदान, रक्षा क्षमता निर्माण (Joint Capacity Building) तथा तकनीकी सहयोग पर चर्चा की गई।
- स्थल भ्रमण: दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेना के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र और 505 आर्मी बेस वर्कशॉप का दौरा कर स्वदेशी सैन्य आधुनिकीकरण का जायजा लिया।
3. खेल जगत: एशियन गेम्स 2026 में भारत का खाता खुला
जापान के आईची-नागोया में चल रहे 20वें एशियाई खेलों के पहले दिन भारत ने शूटिंग (10 मीटर एयर राइफल) स्पर्धा में 2 रजत पदक (Silver Medals) हासिल किए।
- टीम इवेंट: इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की भारतीय तिकड़ी ने 1898 अंकों के साथ टीम सिल्वर मेडल जीता। (चीन ने गोल्ड और जापान ने ब्रॉन्ज जीता)।
- व्यक्तिगत इवेंट: इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत फाइनल में 252.4 अंक हासिल कर अपना पहला व्यक्तिगत एशियन गेम्स सिल्वर मेडल जीता।
4. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज: 46वें FIDE चेस ओलंपियाड में भारत की बढ़त
समरकंद (उज्बेकिस्तान) में आयोजित 46वें FIDE चेस ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने स्पेन को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की।
- खिलाड़ियों का प्रदर्शन: विश्व चैंपियन चैलेंजर डी. गुकेश और अर्जुन एरिगैसी ने अपने-अपने मुकाबले जीते, जबकि आर. प्रज्ञानानंदा और निहाल सरीन के मैच ड्रॉ रहे।
- रैंकिंग: इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में 4/4 का परफेक्ट स्कोर बनाए रखा है।
5. रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर: ₹200 करोड़ की ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ परियोजना
भारतीय रेल ने मध्य रेलवे (Central Railway) के सोलापुर डिवीजन के 7 प्रमुख स्टेशनों पर ₹200 करोड़ से अधिक की लागत वाली इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (Electronic Interlocking) परियोजना को मंजूरी दी।
- लाभित स्टेशन: मोहोल, मुंधेवाड़ी, बाले, सोलापुर, होटगी जंक्शन, शाहबाद और वाडी जंक्शन।
- तकनीकी लाभ: यह कंप्यूटर-आधारित आधुनिक सिग्नल प्रणाली है, जो पुरानी रिले-बेस्ड इंटरलॉकिंग की जगह लेगी। यह स्वदेशी ‘कवच’ (Automatic Train Protection System) को लागू करने और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में मदद करेगी।
WEEKLY CURRENT AFFAIRS 8-14 SEPTEMBER 2026

WEEKLY CURRENT AFFAIRS FOR GOVERNMENT EXAMS LIKE (UPSC, SSC,HSSC, Banking, Railways ,State PCS) WEEKLY CURRENT AFFAIRS 8-14 SEPTEMBER 2026



