मदुरै एयरपोर्ट से पहली कस्टम ड्यूटी इंटरनेशनल फ्लाइट

मुख्य करेंट अफेयर्स: 12 मार्च 2026

1. एविएशन: मदुरै बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Aviation)

  • मदुरै एयरपोर्ट: तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा दे दिया गया है।
    • फायदा: अब यहाँ से दुबई, कोलंबो और अबू धाबी के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी। यह एयरपोर्ट 1957 में स्थापित हुआ था।

2. ऐतिहासिक फैसला: भारत में पहली इच्छामृत्यु (Judiciary)

  • सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने 31 साल के हरीश राणा को ‘पैसिव यूथेनेशिया’ (इच्छामृत्यु) की अनुमति दी।
    • मामला: हरीश 13 साल से कोमा में थे। कोर्ट ने अनुच्छेद 21 (सम्मान के साथ मरने का अधिकार) के तहत यह फैसला सुनाया।
    • नोट: भारत में ‘एक्टिव यूथेनेशिया’ (इंजेक्शन से मौत) अब भी अवैध है, केवल ‘पैसिव यूथेनेशिया’ (लाइफ सपोर्ट हटाना) की अनुमति विशेष परिस्थितियों में दी गई है।

3. राष्ट्रीय: दक्षिण भारत को विकास की सौगात (National)

ऊर्जा क्षेत्र: तमिलनाडु के नीलगिरी और इरोड में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट्स का शिलान्यास, जिससे 8.8 लाख घरों को PNG कनेक्शन मिलेगा।

पीएम मोदी का दौरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल और तमिलनाडु में लगभग 16,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

केरल: एर्नाकुलम में 10,800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स।

तमिलनाडु: तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ के प्रोजेक्ट्स।

4. जल जीवन मिशन: 2028 तक विस्तार (Govt Scheme)

2026 तक देश में कुल 15.71 करोड़ घरों तक नल पहुंचाए गए हैं।
  • नया लक्ष्य: केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन (JJM) को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है।
    • बजट: कुल खर्च बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है।
    • लक्ष्य: 2028 तक 19.36 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुँचाना है। 2026 तक 15.71 करोड़ घरों तक पानी पहुँच चुका है।

5. खेल: काइल वॉकर का संन्यास (Sports)

वॉकर ने 2009 में वेम्बली में स्पेन के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच से अपने करियर की शुरुआत की थी
  • काइल वॉकर: इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी काइल वॉकर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है।
    • वे इंग्लैंड के लिए 96 कैप जीत चुके हैं और 2021 व 2024 के यूरो कप फाइनल टीम का हिस्सा थे।