17 मार्च 2026 करेंट अफेयर्स:

Current Affairs:17 march 2026

1. मनोरंजन: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का ऐलान (Oscars 2026)

  • बेस्ट फिल्म: लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ (One Battle After Another) ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीता। इसने सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
  • बेस्ट एक्टर: माइकल बी. जॉर्डन (फिल्म: सिनर्स)।
  • बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन।
  • भारतीय गौरव: प्रियंका चोपड़ा ने दूसरी बार ऑस्कर प्रेजेंटर बनकर इतिहास रचा। वे ऐसा करने वाली इकलौती भारतीय हैं।
  • ऐतिहासिक जीत: ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ (फिल्म: सिनर्स) बेस्ट सिनेमेटोग्राफी जीतने वाली पहली महिला बनीं।

2. अवार्ड्स: लेखिका ममता कालिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार (Literature)

ममता के लेखन में मुख्य रूप से मध्यवर्गीय जीवन, महिलाओं की स्थिति, सामाजिक सच और व्यंग्य मिलते हैं
  • सम्मान: दिग्गज हिंदी लेखिका ममता कालिया को उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए साल 2025 का ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ देने की घोषणा की गई है।
  • पुरस्कार: 31 मार्च को उन्हें 1 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • पिछली उपलब्धि: उन्हें 2017 में उनके उपन्यास ‘दुक्खम सुक्खम’ के लिए ‘व्यास सम्मान’ मिल चुका है।

3. पर्यटन: ‘TIME’ की 100 महान जगहों में भारत का जलवा (Global Places)

  • टाइम मैग्जीन ने ‘100 ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2026’ की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत की 4 जगहों को जगह मिली है:
    1. AABBCC बार (दिल्ली): वसंत विहार स्थित इस मॉडर्न बार को अपने अनोखे कॉकटेल प्रयोगों (जैसे बैंगन भरता कॉकटेल) के लिए शामिल किया गया।
    2. म्हारो खेत (जोधपुर): यह 40 एकड़ में फैला एक रीजेनरेटिव फार्म और लग्जरी सुइट रिसॉर्ट है।
    3. शक्ति प्राण लॉज (उत्तराखंड): कुमाऊं की पहाड़ियों में 7,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक सौर ऊर्जा संचालित रिट्रीट।
    4. द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस (मध्य प्रदेश): पन्ना नेशनल पार्क के पास स्थित 350 साल पुराने बुंदेला पैलेस को रीस्टोर कर बनाया गया रिजॉर्ट।

4. खेल: सरफराज अहमद का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (Cricket)

  • संन्यास: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
  • बड़ी उपलब्धि: सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था।
  • रिकॉर्ड: वे पाकिस्तान को जूनियर (U-19 वर्ल्ड कप 2006) और सीनियर दोनों स्तरों पर ICC खिताब दिलाने वाले इकलौते कप्तान हैं।

5. अंतरराष्ट्रीय: विदेश मंत्री जयशंकर का बेल्जियम दौरा (Diplomacy)

  • बैठक: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बेल्जियम में साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मुलाकात की।
  • मुद्दा: यूरोपीय यूनियन (EU) के साथ व्यापार, कनेक्टिविटी और ईस्ट एशिया में शांति जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

6. निधन: अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का देहांत (Obituary)

मधु मल्होत्रा फिल्म सत्ते पे सत्ता और कर्ज समेत कई फिल्मों में नजर आई थीं
  • परिचय: बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • फिल्में: उन्होंने ‘कर्ज’ (पिंकी का किरदार), ‘सत्ते पे सत्ता’, और ‘द ग्रेट गैम्बलर’ जैसी यादगार फिल्मों में काम किया था।