Current Affairs 20 May 2026 Updates; IAF की पहली महिला फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और इंडिया-नॉर्डic समिट

Current Affairs 20 May 2026 Updates

Current Affairs 20 May 2026 Updates के आज के बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज का दिन भारतीय वायुसेना के इतिहास में ‘नारी शक्ति’ के एक नए स्वर्णिम अध्याय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत-नॉर्डिक देशों के मजबूत होते रिश्तों और सुप्रीम कोर्ट के एक बेहद महत्वपूर्ण फैसले का गवाह बना है। प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC,ssc, HSSC CET, SSC, Railway) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं

1. वायुसेना: स्क्वाड्रन लीडर सान्या बनीं IAF की पहली महिला Cat-A फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर

Current Affairs 20 May 2026 Updates की सबसे बड़ी और गौरवशाली खबर भारतीय वायुसेना (IAF) से आ रही है। स्क्वाड्रन लीडर सान्या Category-A (Cat-A) क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (QFI) बनने वाली देश की पहली महिला सैन्य अधिकारी बन गई हैं।

squadron leader saanya
  • क्या होता है Cat-A: वायुसेना में ‘कैटेगरी-A’ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर को एक ‘मास्टर इंस्ट्रक्टर’ माना जाता है। यह किसी भी क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के लिए सर्वोच्च रेटिंग होती है। ये न केवल नए पायलट्स को बल्कि जूनियर इंस्ट्रक्टर्स को भी ट्रेनिंग देने की क्षमता रखते हैं।
  • करियर ग्राफ: सान्या 20 जून 2015 को भारतीय वायुसेना में शामिल हुई थीं। वे 2017 में फ्लाइट लेफ्टिनेंट और 2021 में स्क्वाड्रन लीडर बनीं। वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर का पद भारतीय थल सेना (Army) के मेजर के पद के बराबर होता है।

2. अंतरराष्ट्रीय: पीएम मोदी ने तीसरी ‘इंडिया-नॉर्डिक समिट’ में लिया हिस्सा, नॉर्वे के साथ 12 समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच देशों के विदेशी दौरे के अगले चरण में नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित तीसरी ‘इंडिया-नॉर्डिक समिट’ में हिस्सा लिया।

  • नॉर्डिक देश: इस समिट में भारत के साथ पांच नॉर्डिक देश—नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड शामिल हुए। इनका मुख्य फोकस स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy), ब्लू इकॉनमी और पर्यावरण संरक्षण पर रहता है।
  • ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप: पीएम मोदी ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड V से मुलाकात कर द्विपक्षीय रिश्तों को ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर पर ले जाने का ऐलान किया। दोनों देशों के बीच जलवायु और तकनीक से जुड़े 12 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
  • ऐतिहासिक तथ्य: इंदिरा गांधी (1983) के बाद यानी करीब 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नॉर्वे की आधिकारिक यात्रा की है।

3. न्यायपालिका: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश—खतरनाक और रेबीज संक्रमित आवारा कुत्तों को मारना जायज

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश—खतरनाक और रेबीज संक्रमित आवारा कुत्तों को मारना जायज

सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद कड़ा और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि इंसानी जान की हिफाजत सर्वोपरि है।

  • नया निर्देश: सुप्रीम कोर्ट ने खतरनाक, हिंसक या रेबीज से गंभीर रूप से संक्रमित आवारा कुत्तों को जहर का इंजेक्शन देकर (Euthanasia) मारने की अनुमति दे दी है।
  • ABC सेंटर्स: इसके साथ ही कोर्ट ने नवंबर 2025 के अपने आदेश को बरकरार रखते हुए हर जिले में पूरी तरह से कार्यशील एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर स्थापित करने को कहा है, ताकि आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण सुचारू रूप से किया जा सके।

4. रक्षा सहयोग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वियतनाम दौरा, ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वियतनाम दौरा, ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर हुई चर्चा

भारत और वियतनाम की व्यापक रणनीतिक साझेदारी की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के दौरे पर पहुँचे हैं।

  • द्विपक्षीय वार्ता: राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम और रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग से मुलाकात की। बैठक में भारत-प्रशांत (Indo-Pacific) सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और बहुचर्चित ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर रणनीतिक चर्चा की गई।
  • तकनीकी सहयोग: दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम टेक्नोलॉजी को लेकर एक MoU साइन किया। साथ ही वियतनाम के एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलेज में एक ‘लैंग्वेज लैब’ का उद्घाटन भी किया गया।

5. इन्फ्रास्ट्रक्चर: चेन्नई में ₹993 करोड़ की रेल दोहरीकरण परियोजना को मिली मंजूरी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई उपनगरीय रेल नेटवर्क की भीड़भाड़ को कम करने के लिए ₹993 करोड़ की एक बड़ी रेल परियोजना को हरी झंडी दिखाई है

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई उपनगरीय रेल नेटवर्क की भीड़भाड़ को कम करने के लिए ₹993 करोड़ की एक बड़ी रेल परियोजना को हरी झंडी दिखाई है। इसके तहत अराक्कोनम-चेंगलपट्टू रूट पर सिंगल लाइन का दोहरीकरण (Doubling) किया जाएगा, जिससे यात्री ट्रेनों के साथ-साथ सीमेंट, ऑटोमोबाइल और खाद्यान्न ले जाने वाली मालगाड़ियों के समय की भारी बचत होगी।

6. निधन: उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी और संगीतकार मौली तकलकर का शांत हुआ सुर

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (91 वर्ष): उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है। वे 1954 में सेना में शामिल हुए थे और बाद में 1991 में बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में आए। वे दो बार (2007-2009 और 2011-2012) उत्तराखंड के सीएम रहे।

 मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है।

मौली तकलकर (99 वर्ष): भारतीय शास्त्रीय और प्रसिद्ध ‘झांझ ताल’ के महान संगीतकार ज्ञानेश्वर उर्फ मौली तकलकर का निधन हो गया है। उन्होंने महान गायक पंडित भीमसेन जोशी के साथ 2500 से ज्यादा ‘संतवाणी’ कार्यक्रमों में संगत की थी। उन्हें साल 2025 में वत्सलबाई जोशी अवार्ड से नवाजा गया था।

ज्ञानेश्वर उर्फ मौली तकलकर का निधन हो गया है।

आज का गौरवशाली इतिहास (20 मई)

  • 1900: हिंदी साहित्य के ‘सुकुमार कवि’ कहे जाने वाले प्रसिद्ध छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
  • 1990: अंतरिक्ष में स्थापित हबल स्पेस टेलीस्कोप ने आज ही के दिन ब्रह्मांड की पहली पूरी तरह से स्पष्ट तस्वीर पृथ्वी पर भेजी थी।
  • 2006: चीन में दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना ‘थ्री गोर्जेस डैम’ (Three Gorges Dam) को आधिकारिक तौर पर पूरा कर खोला गया था।

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting