Current Affairs 19 March 2026 हवाई यात्रा और मातृत्व अवकाश के नियमों में बड़ा बदलाव; जानें आज की 7 बड़ी Current Affairs

Current Affairs 19 March 2026

1. हवाई सफर होगा सस्ता: 60% सीटें अब बिना एक्स्ट्रा चार्ज के (National)

18 मार्च को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू हवाई यात्रा (Domestic Flights) के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

  • नया नियम: अब एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क (Extra Charge) के देनी होंगी। पहले यह सीमा केवल 20% थी।
  • फैमिली बुकिंग: एक ही PNR पर यात्रा करने वाले परिवार के सदस्यों को एक साथ या आसपास की सीटें देना अनिवार्य होगा।
  • रिफंड और भाषा: फ्लाइट कैंसिल होने या देरी होने पर यात्रियों के अधिकारों को सख्त किया गया है। साथ ही, अब फ्लाइट में क्षेत्रीय भाषाओं में भी अनाउंसमेंट करना होगा।
  • मंत्री: वर्तमान नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू हैं।

2. मातृत्व अवकाश: बच्चा गोद लेने पर 12 हफ्ते की छुट्टी (Judiciary)

कोर्ट ने कहा कि छुट्टी का ये समय माता-पिता और बच्चे की जरूरतों के अनुसार तय होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में ‘मदरहुड’ की परिभाषा को और व्यापक बनाया है।

  • फैसला: जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कहा कि किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली माँ को 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव मिलेगी।
  • बदलाव: पहले यह छुट्टी केवल 3 महीने से छोटे बच्चे को गोद लेने पर मिलती थी, जिसे कोर्ट ने असंवैधानिक और समानता के अधिकार (आर्टिकल 14) का उल्लंघन बताया।
  • सुझाव: कोर्ट ने कानून में ‘पेटरनिटी लीव’ (पिता की छुट्टी) को भी शामिल करने का सुझाव दिया है।

3. अमेरिका: NCTC प्रमुख जोए केंट का इस्तीफा (International)

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जोए केंट ने इस्तीफा दे दिया है। केंट ने राष्ट्रपति ट्रंप पर इजराइल के दबाव में आकर युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया और इसे रोकने का आग्रह किया। केंट खुद 11 बार युद्ध में तैनात रह चुके हैं।

4. मिडिल ईस्ट: इजराइली एयर स्ट्राइक में ईरानी सिक्योरिटी चीफ की मौत

ईरान और इजराइल के युद्ध ने आज भीषण रूप ले लिया। इजराइली हवाई हमले में ईरान के नेशनल सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख घोलम रजा सुलेमानी की मौत हो गई। लारिजानी को पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई का बेहद करीबी माना जाता था।

5. रक्षा: कर्नल श्रीकांत पुरोहित का रिटायरमेंट होल्ड (Defence)

जमानत के बाद कर्नल श्रीकांत पुरोहित को फिर से नौकरी शुरू करने की इजाजत दी गई थी

आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल (AFT) ने मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी हुए कर्नल श्रीकांत पुरोहित के 31 मार्च को होने वाले रिटायरमेंट पर रोक लगा दी है।

  • वजह: कर्नल पुरोहित ने याचिका दी थी कि केस के कारण उनका प्रमोशन रुका रहा। यदि उन्हें ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन मिलता है, तो वे साल 2028 तक सेवा में बने रहेंगे।

6. निधन (Obituary)

  • किकी शेपर्ड: मशहूर अमेरिकी टीवी होस्ट और एक्ट्रेस का 75 वर्ष की आयु में निधन। वे ‘शोटाइम एट द अपोलो’ के लिए जानी जाती थीं।
  • मैट क्लार्क: हॉलीवुड फिल्म ‘बैक टू द फ्यूचर पार्ट III’ के मशहूर अभिनेता का 89 वर्ष की आयु में निधन।

7. उत्तर प्रदेश: ‘एग मिशन’ की शुरुआत

याद दिला दें कि कल यूपी सरकार ने हर अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य किया है। यह नियम 1 अप्रैल से लागू होगा, जो खाद्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है।

“यहाँ क्लिक करें: पिछले करंट अफेयर्स देखें”

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting