CURRENT AFFAIRS TODAY

13 feb 2026

1. नेशनल: भारत-फ्रांस रक्षा डील - 'मेक इन इंडिया' के तहत बनेंगे 96 राफेल

Current Affairs 13 February

रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने फ्रांस के साथ 114 राफेल लड़ाकू विमानों की मेगा-डील को मंजूरी दे दी है।

  • बजट: लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये का प्रस्ताव।

  • मैन्‍यूफैक्चरिंग: डील के तहत पहले 18 जेट ‘रेडी-टू-फ्लाई’ आएंगे, जबकि बाकी 96 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे। इसके लिए फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट भारत में एक स्वदेशी कंपनी के साथ मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी।

  • स्वदेशीकरण: इन विमानों में 60% स्वदेशी हथियार और उपकरण होंगे। यह कदम पुराने मिग-21 विमानों को रिप्लेस करने के लिए उठाया गया है।

  • लक्ष्य: इस डील के बाद भारतीय वायुसेना के पास राफेल विमानों की संख्या 150 हो जाएगी।

2. स्पेस: NASA का क्रू-12 मिशन ISS के लिए रवाना

Current Affairs 13 February

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर (दांए से दूसरी) मिशन कमांडर हैं।

13 फरवरी को सुबह 5:51 बजे (IST) स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी।

  • मिशन: इसमें 4 अंतरिक्ष यात्री (NASA की जेसिका मेयर और जैक हैथवे, फ्रांस की सोफी एडेनोट और रूस के एंड्री फेडयेव) शामिल हैं।

  • उद्देश्य: यह टीम जनवरी में मेडिकल इमरजेंसी के कारण समय से पहले लौटे क्रू-11 की जगह लेगी और 8 महीने तक स्पेस स्टेशन पर रहेगी।

  • रॉकेट: इसे फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए फ्लोरिडा से लॉन्च किया गया।

3. श्रद्धांजलि: सरला माहेश्वरी और सीस नॉटेबूम का निधन

Current Affairs 13 February
  • सरला माहेश्वरी: दूरदर्शन (DD News) की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे 1980 और 90 के दशक में टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय चेहरा थीं और ब्लैक एंड व्हाइट से कलर्ड ब्रॉडकास्ट के बदलाव की गवाह रहीं।

  • सीस नॉटेबूम (Cees Nooteboom): डच लेखक और कवि सीस नॉटेबूम का 92 वर्ष की आयु में स्पेन के मेनोरका द्वीप पर निधन हो गया। उनके उपन्यास ‘फिलिप एंड द अदर्स’ को ऐनी फ्रैंक अवॉर्ड मिला था।

4. अंतरराष्ट्रीय: कोसोवो में राजनीतिक गतिरोध समाप्त

कोसोवो गणराज्य में एक साल से चल रहा राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया है।

  • नई सरकार: संसद ने प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती के नेतृत्व वाली नई सरकार को मंजूरी दे दी है।

  • पृष्ठभूमि: कुर्ती की ‘सेल्फ-डिटरमिनेशन’ पार्टी ने दिसंबर में हुए मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल की थी। कोसोवो ने 2008 में सर्बिया से अपनी आजादी घोषित की थी।

5. संक्षिप्त खबरें

  • बांग्लादेश चुनाव: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।

  • रेलवे प्रोजेक्ट्स: भारतीय रेलवे ने यूपी, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में ₹1,334 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

12 feb 2026

1. असम में देश की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को असम के मोरान (डिब्रूगढ़) में NH-127 पर बनी 4.4 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप का उद्घाटन करेंगे।

  • विशेषता: यह पूर्वोत्तर भारत की पहली और देश की सबसे महत्वपूर्ण इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी है।

  • उद्देश्य: युद्ध या प्राकृतिक आपदा (जैसे बाढ़) के समय सेना के सुखोई-30 और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ नागरिक विमानों की लैंडिंग सुनिश्चित करना।

  • अन्य प्रोजेक्ट्स: पीएम ‘कुमार भास्करवर्मन पुल’ का उद्घाटन करेंगे और असम को 100 इलेक्ट्रिक बसें सौंपेंगे।

2. भारत-चीन रणनीतिक बैठक: गलवान के बाद बड़ा कदम

Current Affairs 12 February

10 फरवरी को नई दिल्ली में भारत और चीन के बीच ‘रणनीतिक वार्ता’ (Strategic Dialogue) आयोजित की गई। 2020 के गलवान संघर्ष के बाद यह इस स्तर की पहली औपचारिक बैठक है।

  • प्रमुख बिंदु: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीन के उप विदेश मंत्री मा झाओशू ने एयर सर्विसेज एग्रीमेंट (विमान सेवा फिर से शुरू करने) और वीजा नियमों को आसान बनाने पर चर्चा की।

  • BRICS: दोनों देशों ने 2026 और 2027 में एक-दूसरे की ब्रिक्स अध्यक्षता का समर्थन करने पर सहमति जताई।

3. भारत-यूके (UK) के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौता (MoU)

Current Affairs 12 February

भारत और यूनाइटेड किंगडम ने पेशेवरों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण Social Security Agreement पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • फायदा: अब भारतीय पेशेवरों को ब्रिटेन में काम करते समय दोनों देशों में दोहरा सामाजिक सुरक्षा भुगतान (Double Contribution) नहीं करना होगा।

  • अवधि: यह समझौता 36 महीने (3 साल) तक के लिए मान्य है और जुलाई 2025 के CETA (Comprehensive Economic and Trade Agreement) का हिस्सा है।

4. राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह (National Productivity Week)

आज, 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) अपना 68वां स्थापना दिवस मना रही है।

  • थीम: “Clusters as Growth Engine: Maximizing Productivity in MSMEs” (MSMEs में उत्पादकता बढ़ाना)।

  • यह सप्ताह 12 से 18 फरवरी तक पूरे देश में मनाया जाएगा।

5. चर्चित व्यक्तित्व और अन्य खबरें

  • पी. रमैया का निधन: ‘द हिंदू’ के पूर्व पत्रकार और कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य पी. रमैया का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी प्रसिद्ध आत्मकथा का नाम ‘नानू हिंदू’ है।

  • रवि नायर को सजा: गांधीनगर (गुजरात) की एक अदालत ने अडानी ग्रुप द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर को 1 साल की जेल की सजा सुनाई है।

  • MNS अधिकारियों को दर्जा: हाल ही में सरकार ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) के अधिकारियों को ‘पूर्व सैनिक’ (Ex-Servicemen) का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

11 feb 2026

1. डिप्लोमेसी: नई दिल्ली में पहली BRICS शेरपा बैठक

Feb 11 Current Affairs

भारत की अध्यक्षता में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए पहली शेरपा बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई।

  • अध्यक्षता: आर्थिक संबंध सचिव सुधाकर दलेला ने की।

  • थीम 2026: बिल्डिंग फॉर रिजिलेन्स, इनोवेशन कॉर्पोरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी।

  • विशेष: पहली बार बेलारूस ने पार्टनर मेंबर के तौर पर हिस्सा लिया। भारत इस साल चौथी बार (2012, 2016, 2021 के बाद) ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है।

2. रक्षा: भारत-ग्रीस सैन्य सहयोग समझौता

Feb 11 Current Affairs

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोलस जॉर्जियोस के बीच नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता हुआ।

  • उद्देश्य: आत्मनिर्भर भारत और ग्रीस के ‘एजेंडा 2030’ के तहत रक्षा तकनीक का सह-उत्पादन (Co-production) करना।

  • समुद्री सुरक्षा: ग्रीस गुरुग्राम स्थित IFC-IOR (इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर – इंडियन ओशियन रीजन) में एक अंतरराष्ट्रीय संपर्क अधिकारी नियुक्त करेगा।

3. स्पोर्ट्स: एशियन इंडोर एथलेटिक्स में तेजस्विन का गोल्ड

11 FEB CURRENT

चीन के तिअनजिन में आयोजित 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के तेजस्विन शंकर ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

  • इवेंट: पुरुषों का हेप्टाथलॉन (Heptathlon)।

  • रिकॉर्ड: उन्होंने 5993 अंक हासिल कर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। वे इस चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने।

  • अन्य पदक: पूजा (हाई जंप), तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट) और एंसी सोजन ने रजत पदक (सिल्वर) जीते।

4. कला एवं संस्कृति: नेशनल ज्योग्राफिक में भारतीय फोटोग्राफर का जलवा

Feb 11 Current Affairs

चेन्नई की कल्चरल फोटोग्राफर रम्या श्रीराम की तस्वीर को नेशनल ज्योग्राफिक 2026 कैलेंडर में शामिल किया गया है।

  • पुरस्कार: ‘नेट जियो इंडिया वर्ल्डवाइड कॉन्टेस्ट 2025’ में विजेता।

  • विषय: केरल के कन्नूर क्षेत्र का प्रसिद्ध ‘कंडानार केलन थेय्यम’, जिसमें कलाकार अग्नि के साथ अनुष्ठान करता है।

  • प्राइज मनी: 2500 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपए)।

5. अर्थव्यवस्था: स्टील सेक्टर के लिए 85 बड़े समझौते

स्टील मंत्रालय ने आत्मनिर्भर भारत के तहत 11 हजार करोड़ रुपये के 85 प्रोजेक्ट्स के लिए MoU साइन किए हैं।

  • लक्ष्य: वित्त वर्ष 2030-31 तक स्टील उत्पादन में 8.7 मिलियन टन की वृद्धि करना।

  • फोकस: इलेक्ट्रिकल स्टील और कोटेड प्रोडक्ट्स का स्वदेशी उत्पादन बढ़ाना ताकि विदेशों से होने वाले आयात को कम किया जा सके।

10 feb 2026

1. नेशनल: थान्या नाथन सी. - देश की पहली 100% दृष्टिहीन महिला जज

Seychelles First Blind Woman Judge Thanya

केरल की थान्या नाथन सी. ने न्यायिक सेवा परीक्षा (JDS) में दिव्यांग श्रेणी में टॉप कर इतिहास रच दिया है।

  • उपलब्धि: वह केरल की पहली और भारत की दूसरी 100% दृष्टिहीन जज बनेंगी। (भारत के पहले दृष्टिहीन जज राजस्थान के ब्रह्मानंद शर्मा थे)।

  • पृष्ठभूमि: थान्या ने कन्नूर विश्वविद्यालय से LLB में प्रथम रैंक हासिल की थी।

  • कानूनी संदर्भ: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में फैसला दिया था कि दृष्टिहीनता जज बनने की योग्यता को कम नहीं कर सकती।

2. अंतरराष्ट्रीय: भारत-सेशेल्स के बीच 1587 करोड़ का आर्थिक पैकेज

10 feb 2026 current affairs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक की भारत यात्रा के दौरान सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर (1587 करोड़ रुपये) के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की।

  • उपयोग: यह राशि सेशेल्स में सोशल हाउसिंग, स्वास्थ्य प्रणाली और ई-मोबिलिटी के सुधार में खर्च की जाएगी।

  • समझौते: दोनों देशों ने आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और समुद्री सुरक्षा समेत 7 महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए।

3. डिप्लोमेसी: नेपाल सेना को भारत की सैन्य सहायता

भारत ने रक्षा सहयोग और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए नेपाली सेना को 50 सैन्य वाहन सौंपे हैं।

  • उद्देश्य: नेपाली सेना की परिचालन क्षमता बढ़ाना और द्विपक्षीय मित्रता को प्रगाढ़ करना।

  • चुनावी मदद: नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनावों के लिए भारत पहले ही 650 में से 60 पिकअप वाहन सौंप चुका है। भारत 2008 से अब तक नेपाल को लगभग 2,400 वाहन उपहार में दे चुका है।

4. वैश्विक राजनीति: साने ताकाइची फिर बनीं जापान की प्रधानमंत्री

sanae takaichi10 feb 2026 current affairs

जापान में हुए आम चुनावों में साने ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने भारी बहुमत हासिल किया है।

  • परिणाम: LDP गठबंधन ने 465 में से 352 सीटें जीतीं।

  • महत्व: साने ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगी।

5. बैंकिंग और रक्षा: भारतीय सेना और IDFC फर्स्ट बैंक के बीच MoU

10 feb 2026 current affairs

भारतीय सेना ने अपने कर्मियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों को विशेष बैंकिंग सेवाएं देने के लिए IDFC फर्स्ट बैंक के साथ समझौता किया है।

  • सुविधाएं: व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (बिना सैलरी प्रूफ) पर 60 लाख का कवर, हवाई दुर्घटना बीमा पर 1 करोड़ का कवर और बच्चों की शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक की मदद।

  • वैधता: यह समझौता फरवरी 2029 तक प्रभावी रहेगा।

9 feb 2026

1. रक्षा: अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण

8 feb current affairs

भारत ने अपनी सामरिक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-3’ का सफल परीक्षण किया।

  • स्थान: चांदीपुर, ओड़िशा (इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज)।

  • क्षमता: 3,000 से 3,500 किमी तक मारक क्षमता। यह सतह से सतह पर प्रहार करती है।

  • विशेषता: 1.5 टन परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम। यह पूरे पाकिस्तान को अपनी जद में ले सकती है।

  • डिजाइन: इसे DRDO ने विकसित किया है और इसकी देखरेख स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (SFC) करती है।

2. नेशनल: AAI और 'भारत टैक्सी' के बीच समझौता

8 feb current affairs

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ के साथ हाथ मिलाया है।

  • उद्देश्य: एयरपोर्ट पर यात्रियों को किफायती और ‘सर्ज-फ्री’ (बिना अतिरिक्त शुल्क) कैब सेवा देना।

  • शहर: शुरुआती चरण में राजकोट, वडोदरा, सूरत, वाराणसी और पुणे जैसे शहरों के एयरपोर्ट पर यह सेवा मिलेगी।

  • मॉडल: यह जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करती है जिससे ड्राइवरों को सीधा लाभ होता है।

3. नागरिकता: लेखिका पेपिता सेठ बनीं भारतीय नागरिक

8 feb current affairs

ब्रिटिश मूल की प्रसिद्ध लेखिका और फोटोग्राफर पेपिता सेठ को 84 वर्ष की आयु में भारत की नागरिकता मिल गई है।

  • पृष्ठभूमि: वे पिछले 50 वर्षों से केरल में रह रही हैं।

  • सम्मान: कला और संस्कृति में योगदान के लिए उन्हें 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

  • विशेष: वे त्रिशूर के प्रसिद्ध गुरुवयूर मंदिर में प्रवेश पाने वाली एकमात्र विदेशी महिला हैं।

4. श्रद्धांजलि: डॉ. के. सुधाकर शेट्टी और सुनील थापा

8 feb current affairs
  • डॉ. के. सुधाकर शेट्टी: भारत के पहले साइकोलॉजिस्ट (AIIMS से डिग्री प्राप्त) और मंगलुरु के फादर मुलर अस्पताल के मनोविज्ञान विभाग के संस्थापक। 93 वर्ष की आयु में निधन।

  • सुनील थापा: मशहूर नेपाली और बॉलीवुड अभिनेता। उन्होंने फिल्म ‘मैरीकॉम’ में प्रियंका चोपड़ा के कोच की भूमिका निभाई थी। 68 वर्ष की आयु में निधन।

7 feb 2026

1. नेशनल: RBI मॉनेटरी पॉलिसी - रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक 6 फरवरी को समाप्त हुई।

  • रेपो रेट: गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला सुनाया।

  • असर: रेपो रेट में बदलाव न होने से होम लोन और कार लोन की EMI फिलहाल नहीं बढ़ेगी।

  • जीडीपी ग्रोथ: वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7% रखा गया है।

2. 'भारत टैक्सी': सरकारी सहकारी टैक्सी सर्विस लॉन्च

8 feb current affairs

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का उद्घाटन किया।

  • खासियत: यह Ola और Uber जैसी निजी कंपनियों के मुकाबले सस्ती होगी क्योंकि यह जीरो कमीशन और नो सर्ज प्राइज (भीड़ या बारिश में एक्स्ट्रा चार्ज नहीं) मॉडल पर आधारित है।

  • ड्राइवर को फायदा: ड्राइवर ही इस सर्विस के मालिक (Sarathi) होंगे और उन्हें 5 लाख का बीमा भी मिलेगा।

  • उपलब्धता: अभी यह दिल्ली-NCR और गुजरात में शुरू हुई है, 3 साल में पूरे भारत में विस्तार का लक्ष्य है।

3. इंटरनेशनल: भारत और GCC के बीच व्यापारिक समझौता

Current Affairs 7 February

भारत और गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) ने नई दिल्ली में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की शर्तों (Terms of Reference) पर हस्ताक्षर किए।

  • शामिल देश: GCC में 6 अरब देश – सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान शामिल हैं।

  • फायदा: इस समझौते से भारत के फूड प्रोसेसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और IT सेक्टर को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। भारत और गल्फ देशों के बीच सालाना व्यापार लगभग 170 अरब डॉलर का है।

5. ग्लोबल टीचर अवॉर्ड: भारतीय शिक्षिका को 9 करोड़ का इनाम

2026 global teacher prize winner

भारतीय शिक्षिका और कलाकार रूबल नागी (Rouble Nagi) ने दुबई में ‘वर्ल्ड ग्लोबल टीचर अवॉर्ड 2026’ जीतकर देश का मान बढ़ाया।

  • क्यों मिला: उन्होंने झुग्गियों की दीवारों को लर्निंग सेंटर (लिविंग वॉल्स) में बदलकर 10 लाख से ज्यादा बच्चों को शिक्षा से जोड़ा है।

  • इनाम: उन्हें पुरस्कार स्वरूप 10 लाख डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपए) मिले, जिसे वह स्किलिंग इंस्टीट्यूट बनाने में खर्च करेंगी।

6 feb 2026

1.अंतरराष्ट्रीय और डिप्लोमेसी (International)-पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा

Current Affairs 6 February
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 फरवरी को मलेशिया के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जाएंगे।

    • एजेंडा: 10वें भारत-मलेशिया CEO फोरम में हिस्सा लेंगे और रक्षा, डिजिटल तकनीक व पर्यटन पर चर्चा करेंगे।

    • खास: यह मोदी की तीसरी मलेशिया यात्रा है (पिछली यात्रा अगस्त 2024)।

  • सेशेल्स के राष्ट्रपति का दौरा: सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी 5 दिवसीय भारत यात्रा पर चेन्नई पहुंचे। यह भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का अवसर है।

2.रक्षा और नौसेना (Defense)- INS सुदर्शिनी (लोकायन-26):

sail training ship Current Affairs 6 February

भारतीय नौसेना का ट्रेनिंग शिप ओमान के सलालाह बंदरगाह पहुंचा।

  • विशेषता: यह जहाज समुद्री हवाओं (Sailing) के सहारे यात्रा कर रहा है।

  • लक्ष्य: 22,000 समुद्री मील की यात्रा कर समुद्री विरासत को बढ़ावा देना। इसे गोवा शिपयार्ड ने बनाया है।

3.राष्ट्रीय और राजनीति (National & Polity)- मणिपुर में नई सरकार:

yumnam khemchand singh
  • भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बने।

    • ऐतिहासिक: नेमचा किपगेन राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं।

    • पृष्ठभूमि: लगभग एक साल (356 दिन) के राष्ट्रपति शासन के बाद नई सरकार का गठन हुआ है।

  • नियुक्ति: RBI ने विनय मुरलीधर टोंस को Yes बैंक का नया MD और CEO नियुक्त करने की मंजूरी दी।

4.विनय मुरलीधर टोंस: Yes बैंक के नए MD और CEO

Vinay Murlidhar Becomes Yes Bank CEO

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 फरवरी 2026 को विनय मुरलीधर टोंस की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

  • कार्यकाल: वे 3 साल तक इस पद पर रहेंगे।

  • किसकी जगह लेंगे: वे प्रशांत कुमार का स्थान लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है।

  • पिछला अनुभव: टोंस इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में मैनेजिंग डायरेक्टर (रिटेल बिजनेस और ऑपरेशंस) थे। उनके पास बैंकिंग सेक्टर का दशकों का गहरा अनुभव है।

  • SMBC का प्रभाव: जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) ने 2025 में Yes बैंक में बड़ी हिस्सेदारी (लगभग 24%) खरीदी थी। टोंस की नियुक्ति को इस नए निवेशक के साथ बैंक की भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

5.निधन (Obituaries)- आंद्रे बेटेइल (91 वर्ष):

Current Affairs 6 February

प्रख्यात समाजशास्त्री और पद्म भूषण (2005) विजेता का निधन।

  • प्रसिद्ध पुस्तक: ‘कास्ट, कैटेगरी एंड पावर’ (1965)

  • वे अशोक यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर रहे।

5 feb 2026

1.रक्षा और तकनीक (Defense & Tech) 'खंजर-13' युद्धाभ्यास

exercise khanjar ix
  • भारत और कजाकिस्तान के बीच 13वां संयुक्त सैन्य अभ्यास असम के मिसामारी (सोनितपुर) में शुरू हुआ। इसमें भारत की पैराशूट रेजिमेंट और कजाकिस्तान की स्कॉर्पियन ब्रिगेड हिस्सा ले रही हैं।

  • SFDR तकनीक का सफल परीक्षण: DRDO ने ओड़िशा के चांदीपुर से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) का सफल परीक्षण किया। यह तकनीक ‘अस्त्र Mk-3’ जैसी लंबी दूरी की हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइलों (350+ किमी) के लिए गेम-चेंजर है।

  • बुलेट ट्रेन (MT-6) ब्रेकथ्रू: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट में पालघर (महाराष्ट्र) में 454 मीटर लंबी MT-6 सुरंग का सफल ‘ब्रेकथ्रू’ हुआ। यह एक महीने में दूसरा बड़ा टनल ब्रेकथ्रू है।

2.अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय (International & Economy) इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति:

telsa ceo elon musk
  • इलॉन मस्क की नेटवर्थ $850 बिलियन के पार पहुंच गई।

    • कारण: SpaceX और AI स्टार्टअप xAI का विलय।

    • तुलना: उनकी संपत्ति अब पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल की संयुक्त GDP से भी अधिक है।

    • 16वां वित्त आयोग: वित्त मंत्री ने 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट पेश की, जिसमें राज्यों को करों में 41% हिस्सेदारी जारी रखने की सिफारिश की गई है।

3.राष्ट्रीय और कल्याण (National) मुफ्त बिजली (J&K):

  • जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने AAY परिवारों (Antyodaya Anna Yojana) के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली के रोलआउट को मंजूरी दी।

  • कौशल विकास (Skill India): CAG रिपोर्ट के बाद सरकार ने अनियमितताओं के चलते 41 स्किल इंडिया केंद्रों के खिलाफ FIR दर्ज की।

4.निधन (Obituary) एस. पी. वेंकटेश (70 वर्ष):

sp venkatesh

मलयालम सिनेमा के दिग्गज संगीत निर्देशक का चेन्नई में निधन। उन्हें 1993 में फिल्म ‘पैथ्रूकम’ के लिए फिल्मफेयर और केरल राज्य पुरस्कार मिला था।

4 feb 2026

1.साहसिक खेल: अरुणाचल की कबाक यानो का '7-समिट' मिशन

Current Affairs 4 February

भारतीय पर्वतारोही कबाक यानो ने अर्जेंटीना स्थित दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (22,831 फीट) पर तिरंगा फहराया।

  • विशेषता: यानो 7-समिट चैलेंज (हर महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी) को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वे एवरेस्ट और किलिमंजारो पर पहले ही चढ़ाई कर चुकी हैं।

2. रक्षा क्षेत्र: 'यंत्र इंडिया लिमिटेड' बनी मिनीरत्न कैटेगरी-1

रक्षा मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) को ‘मिनीरत्न श्रेणी-I’ का दर्जा दिया है।

  • महत्व: अब यह कंपनी 500 करोड़ रुपये तक के निवेश के लिए स्वतंत्र है। YIL मुख्य रूप से बख्तरबंद वाहन और गोला-बारूद निर्माण का कार्य करती है।

3.विज्ञान: वीरभद्रन रामनाथन को 'क्राफोर्ड पुरस्कार'

Current Affairs 4 February

भारतीय मूल के प्रसिद्ध जलवायु वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन को क्राफोर्ड पुरस्कार (जिसे जियोसाइंस का नोबेल कहा जाता है) से सम्मानित किया गया है।

  • रिसर्च: उन्होंने क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs) और ‘एटमॉसफेरिक ब्राउन क्लाउड’ के पर्यावरण पर पड़ने वाले घातक प्रभावों पर शोध किया है।

4.ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026: दलाई लामा ने रचा इतिहास

Current Affairs 4 February

90 वर्षीय तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को उनके पहले ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

  • कैटेगरी: बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग।

  • एल्बम: ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’।

  • रिकॉर्ड: अमेरिकन रैपर केंड्रिक लेमर ने 7वीं बार बेस्ट रैप एल्बम का ग्रैमी जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

3 feb 2026

1.रक्षा और नियुक्तियाँ (National & Defense)

Current Affairs 3 February
  • ईस्टर्न एयर कमांड: एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया ने नए कमांडिंग-इन-चीफ का पद संभाला (मुख्यालय: शिलांग)। उन्होंने एयर मार्शल सूरत सिंह का स्थान लिया।

  • CDS की आर्मेनिया यात्रा: जनरल अनिल चौहान 4 दिवसीय आर्मेनिया यात्रा पर हैं। हाल ही में भारत ने आर्मेनिया को पिनाका रॉकेट सिस्टम की पहली खेप निर्यात की है।

2.अंतरराष्ट्रीय और कूटनीति (International)

डॉ. एस. जयशंकर की USA यात्रा: विदेश मंत्री ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल’ बैठक में भाग लेने वाशिंगटन पहुंचे। भारत ने 30 खनिजों (जैसे कोबाल्ट, कॉपर) को ‘क्रिटिकल’ श्रेणी में रखा है।

3.स्पोर्ट्स (बैडमिंटन)

Current Affairs 3 February
  • थाईलैंड मास्टर्स 2026: भारतीय शटलर देविका सिहाग ने सुपर 300 का खिताब जीता।

  • रिकॉर्ड: देविका, साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के बाद सुपर 300 टाइटल जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला बन गई हैं।

4.सरकारी नियम (New Baggage Rules 2026)

  • ड्यूटी फ्री लिमिट: विदेश से आने वाले भारतीय अब ₹75,000 तक का सामान बिना टैक्स के ला सकेंगे (पहले ₹50,000 थी)।

  • ज्वेलरी नियम: 1 साल विदेश में रहने पर महिलाएं 40 ग्राम और पुरुष 20 ग्राम तक सोने/चांदी की ज्वेलरी टैक्स-फ्री ला सकते हैं।

  • क्रू मेंबर्स: इनके लिए उपहार लाने की सीमा ₹2,500 तय की गई है।

1-2 FEB 2026

1.💰 बजट 2026-27

Budget 2026 Expectations Update
  • डिफेंस बजट: ₹7.85 लाख करोड़ (15.2% की ऐतिहासिक वृद्धि)।

  • हेल्थ: ₹1 लाख करोड़ का आवंटन; कैंसर की 17 दवाओं पर सीमा शुल्क (Import Duty) खत्म।

  • शिक्षा: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल

  • रेलवे: 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा।

2.स्पोर्ट्स (ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026)

Carlos Alcaraz and Alina Wins Australian Open
  • पुरुष एकल: कार्लोस अल्काराज (स्पेन) विजेता। उन्होंने कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

  • महिला एकल: एलिना रायबकिना (कजाकिस्तान) ने आर्यना सबालेंका को हराकर खिताब जीता।

3.पर्यावरण (रामसर साइट्स)

Ramsar sites
  • नई साइट्स: यूपी का ‘पटना पक्षी अभयारण्य’ और गुजरात का ‘छारी-ढांड’

  • कुल संख्या: अब भारत में कुल 98 रामसर साइट्स हो गई हैं।

  • विशेष: 2 फरवरी को ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ (World Wetlands Day) मनाया जाता है।

4.नियुक्तियाँ और निधन

  • टाटा ट्रस्ट: प्रमित झावेरी 11 फरवरी 2026 को ट्रस्टी पद छोड़ेंगे।

  • निधन: दिग्गज कॉमेडी एक्ट्रेस कैथरीन ओ हारा (71 वर्ष)। वे ‘डेक्स्ट्रोकार्डिया’ (दाहिनी ओर दिल) नामक दुर्लभ स्थिति के साथ जन्मी थीं।

JAN 2026 pdf MONTH CURRENT AFFAIRS