सोनीपत: हरियाणा की माटी से निकले दो चचेरे भाइयों ने वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर पाए। भिवानी जिले के छोटे से गांव संडवा के रहने वाले सुमित और अनुज का हरियाणवी गाना ‘बैरण’ (Bairan) आज ग्लोबल चार्ट्स पर राज कर रहा है। bairan song और इसके एनिमेटेड विजुअल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, क्योंकि यह गाना पिछले तीन हफ्तों से बिलबोर्ड इंडिया की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है।

सुमित (बाएं) और अनुज (दाएं) दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों को ही गाने लिखने और गाने का शौक है।
महज 50 हजार रुपये में तैयार हुए इस गाने ने यूट्यूब पर 67 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं। सुमित के जादुई म्यूजिक कंपोजिशन और अनुज की मखमली आवाज ने न केवल हरियाणा, बल्कि बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के दिग्गजों को भी अपना कायल बना लिया है।
Bairan Song : एनिमेटेड वीडियो के पीछे की अनोखी कहानी

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका वीडियो है। अक्सर हरियाणवी गानों में लग्जरी कारें और गन कल्चर दिखाया जाता है, लेकिन ‘बैरण’ में एक दिल छू लेने वाली एनिमेटेड लव स्टोरी दिखाई गई है। bairan song में दिखने वाले ये एनिमेटेड कैरेक्टर्स दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं।
अनुज बताते हैं कि उन्होंने पहले चंडीगढ़ में इस गाने की फिजिकल शूटिंग की थी, लेकिन उन्हें वो वीडियो पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने रिस्क लिया और एनिमेटेड वीडियो के साथ 13 फरवरी 2026 को इसे रिलीज किया। आज यही रिस्क उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया है।
कोरोना के सन्नाटे से बिलबोर्ड के शोर तक का सफर
सिंगिंग का शौक तो बचपन से था, लेकिन इसे करियर बनाने की नींव 2019 के लॉकडाउन में पड़ी। सुमित और अनुज ने घर पर ही कंप्यूटर और हारमोनियम खरीदा। दिलचस्प बात यह है कि उस वक्त उन्हें हारमोनियम बजाना भी नहीं आता था, लेकिन सीखने के जुनून ने उन्हें रुकने नहीं दिया। उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल ‘बंजारा’ शुरू किया, जो आज हर हरियाणवी म्यूजिक लवर की पहली पसंद बन चुका है।
असफलता से मिली सीख: 5 गानों के बाद मिली बड़ी पहचान
सफलता रातों-रात नहीं मिली। ‘बैरण’ से पहले सुमित और अनुज ने पांच गाने रिलीज किए, जिनमें ‘सूट्स विद मी’ और ‘डिफरेंट टॉक’ शामिल थे, लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी। सुमित बताते हैं कि उन्होंने पहले गाने के लिए घर से 40 हजार रुपये लेकर म्यूजिक बनवाया था, जो उन्हें पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने खुद म्यूजिक कंपोजिंग की कमान संभाली और छठे गाने ने इतिहास रच दिया।
पढ़े-लिखे सिंगर्स: नेट क्वालीफाई अनुज और बीटेक सुमित
ये दोनों भाई केवल कला में ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल हैं। सुमित ने हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से बीटेक की है। वहीं अनुज ने पॉलिटिकल साइंस में एमए किया है और वे नेट (NET) क्वालीफाई हैं। सरकारी नौकरी की तलाश के बीच संगीत के प्रति उनका अटूट प्रेम उन्हें मुंबई के बड़े स्टूडियो तक ले आया है।
मुंबई और पंजाब से मिल रहे हैं बड़े ऑफर्स
बिलबोर्ड रैंकिंग में आने के बाद सुमित और अनुज को मुंबई की बड़ी म्यूजिक कंपनियों से फोन आ रहे हैं। इतना ही नहीं, हरियाणा के दिग्गज कलाकार मासूम शर्मा, केडी और पंजाबी सुपरस्टार दिलप्रीत ढिल्लों ने भी उनके साथ कोलैबोरेशन की इच्छा जताई है। हालांकि, इन दोनों भाइयों का कहना है कि वे अपने ‘बंजारा’ स्टाइल के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते।
ताने सुनने वाले आज दे रहे हैं बधाई
शुरुआत में लोग ताने मारते थे कि गानों में कुछ नहीं रखा, पढ़ाई पर ध्यान दो। लेकिन सुमित और अनुज के माता-पिता ने हमेशा उनका साथ दिया। आज जब वे bairan song के साथ बिलबोर्ड पर छाए हुए हैं, तो पूरा गांव और प्रदेश उन पर गर्व कर रहा है।

dhurander 2 box office 1500 crore क्लब में शामिल होने वाली चौथी भारतीय फिल्म; रणवीर सिंह ने रचा इतिहास यह खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

फिल्म ramayana teaser से रणबीर कपूर का पहला लुक आउट: भगवान राम के रूप में दिखे बेहद शांत और भव्य; दिवाली पर मचेगा धमाका यह खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

baba ashok kharat: शिव के अवतार के नाम पर रूह कपा देने वाली दरिंदगी यह खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें


