8 जून 2026 के टॉप करेंट न्यूज़: प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास, जीते नॉर्वे चेस 2026; मेजर अभिलाषा बराक को मिला UN मिलिट्री जेंडर अवार्ड

8 june 2026 current affaiirs and news

UPSC,SSC,RAILWAY,BANKING,HSSC CET,और अन्य सभी राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय सरकारी नौकरियों (Govt Jobs) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 8 जून 2026 के टॉप करेंट न्यूज़ का यह अंक बेहद गौरवमयी और परीक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के घटनाक्रमों में भारतीय जाबांजों ने खेल से लेकर वैश्विक शांति मिशन तक तिरंगा लहराया है।

1. इतिहास रच दिया: ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने जीता ‘नॉर्वे चेस 2026’ का खिताब

 ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने जीता 'नॉर्वे चेस 2026' का खिताब

भारत के 20 वर्षीय युवा शतरंज स्टार ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराते हुए नॉर्वे चेस 2026 (Norway Chess 2026) का ऐतिहासिक खिताब अपने नाम कर लिया है। वे इस बेहद प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

  • किसे हराया?: ओस्लो में आयोजित इस टूर्नामेंट के अंतिम दौर में प्रज्ञानानंदा ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को मात देकर यह जादुई जीत हासिल की।
  • प्रज्ञानानंदा का सफरनामा: 12 साल की उम्र में दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बनने वाले प्रज्ञानानंदा ने साल 2022 में वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को रैपिड फॉर्मेट में हराया था। उन्होंने FIDE सर्किट जीतकर कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 के लिए भी क्वालीफाई किया है। उन्हें भारत सरकार द्वारा साल 2022 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

2. वैश्विक सम्मान: मेजर अभिलाषा बराक को न्यूयॉर्क में मिला ‘UN मिलिट्री जेंडर अवार्ड’

मेजर बराक UN मिलिट्री जेंडर अवार्ड सम्मान पाने वाली तीसरी भारतीय शांति सैनिक हैं।

मेजर बराक UN मिलिट्री जेंडर अवार्ड सम्मान पाने वाली तीसरी भारतीय शांति सैनिक हैं।

भारतीय सेना की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट मेجر अभिलाषा बराक को संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस द्वारा ‘UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

मेजर अभिलाषा बराक ➔ भारतीय सेना की पहली महिला कॉम्बैट पायलट ➔ लेबनान (UNIFIL) में तैनात ➔ जेंडर इक्वलिटी और शांति अभियानों के लिए मिला सर्वोच्च सम्मान

मेजर अभिलाषा जून 2025 से लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में भारतीय बटालियन की फीमेल इंगेजमेंट टीम (FET) की कमांडर के रूप में तैनात हैं। उन्होंने इजराइल-लेबनान सीमा (ब्लू लाइन) के अशांत क्षेत्रों में स्थानीय महिलाओं की मदद करने और शांति अभियानों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में अद्भुत योगदान दिया है। वे यह पुरस्कार पाने वाली तीसरी भारतीय शांति सैनिक हैं।

3. खेल जगत: भारत ने जापान को हराकर तीसरी बार जीता अंडर-18 मेंस हॉकी एशिया कप

hkiupjtacaa4ayv 1780832283

टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को फाइनल में 4-1 से हरा दिया।

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने 6 जून को शानदार खेल दिखाते हुए डिफेंडिंग चैंपियन जापान को फाइनल में 4-1 से रौंदकर तीसरी बार अंडर-18 हॉकी एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने इससे पहले 2001 और 2016 में यह टाइटल जीता था।

टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे 17 वर्षीय आशीष को फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि भारत के आयुष रजक को ‘बेस्ट गोलकीपर’ का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीता है। हॉकी इंडिया ने पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपये देने का एलान किया है।

4. कूटनीति: इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगीयोनो की 3 दिवसीय भारत यात्रा, संयुक्त बैठक आयोजित

screenshot 2026 06 07 153741 1780831500

इस बैठक में ASEAN और रीजनल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई।

अंतरराष्ट्रीय संबंध: इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगीयोनो 7 जून को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सुगीयोनो ने भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय बैठक में भारत-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र की सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिफेंस को-ऑपरेशन, डिजिटल कनेक्टिविटी और आसियान (ASEAN – 11 देशों का समूह जिसमें हाल ही में पूर्वी तिमोर शामिल हुआ है) को लेकर रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर सहमति बनी।

5. ग्रैंड स्लैम: 19 वर्षीय रूसी टेनिस स्टार मीरा एंड्रीवा ने पहली बार जीता फ्रेंच ओपन

इस बैठक में ASEAN और रीजनल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई।

इस बैठक में ASEAN और रीजनल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई।

टेनिस की दुनिया में एक नया इतिहास रचते हुए रूस की 19 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने महिला सिंगल्स के फाइनल में पोलैंड की माया च्वालिंस्का को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। मीरा एंड्रीवा साल 1992 में मोनिका सेलेस (18 वर्ष) के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की महिला चैंपियन बनी हैं। वे मारिया शारापोवा के बाद यह खिताब जीतने वाली दूसरी रूसी महिला खिलाड़ी भी हैं।

6. मनोरंजन जगत: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज मलयाली अभिनेता सलीम कुमार का निधन

मलयालम सिनेमा के बेहद लोकप्रिय अभिनेता, सह-लेखक और मिमिक्री आर्टिस्ट सलीम कुमार का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। तीन दशकों से अधिक लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सलीम कुमार को साल 2011 में आई उनकी बेहतरीन फिल्म ‘आदमिनते मकान अबू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) मिला था। उन्होंने कुछ तमिल और ओडिया फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया था।

7. आज का इतिहास (8 जून)

  • 1936 (ऑल इंडिया रेडियो): भारत की सरकारी रेडियो सेवा ‘इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस’ का नाम बदलकर आज ही के दिन आधिकारिक तौर पर ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) किया गया था।
  • 1948 (एयर इंडिया की पहली विदेश उड़ान): ‘एयर इंडिया’ के विमान (मालाबार प्रिंसेस) ने बॉम्बे से काहिरा और जिनेवा होते हुए लंदन के लिए अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ान भरकर इतिहास रचा था।
  • 1658 (औरंगजेब का आगरा पर कब्जा): क्रूर मुगल शासक औरंगजेब ने आगरा के किले पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया था और अपने पिता शाहजहां को उसी किले में ताउम्र के लिए नजरबंद कर दिया था।

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting