Current Affairs 6 May 2026 Updates: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार; भारत के दो पत्रकारों को प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार

Current Affairs 6 May 2026 Updates: 6 मई के मुख्य समाचार। जानें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम, भारत के पुलित्जर पुरस्कार विजेता (सुपर्णा शर्मा, आनंद आरके) और वियतनाम के राष्ट्रपति की बोधगया यात्रा के बारे में।

Current Affairs 6 May 2026 Updates

1. राष्ट्रीय चुनाव: पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित; बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव

4 राज्यों के नतीजों ने बदला भारत का भूगोल; कहीं खिला कमल, कहीं 'थलपति' का उदय

5 मई को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए।

  • पश्चिम बंगाल: राज्य के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत हासिल किया है। बीजेपी ने 207 सीटें जीतीं, जबकि तीन बार से सत्ता में रही ममता बनर्जी की TMC हार गई। (24 परगना की फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा)।
  • असम: भाजपा ने 126 में से 82 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।
  • तमिलनाडु: अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया।
  • केरल: कांग्रेस ने 62 सीटें जीतकर बढ़त बनाई।
  • पुडुचेरी: यहाँ NDA (National Democratic Alliance) की मौजूदा सरकार की वापसी हुई है।

2. अंतरराष्ट्रीय सम्मान: भारत के दो पत्रकारों को पुलित्जर पुरस्कार; साइबर अपराध का किया था पर्दाफाश

सुपर्णा एक फ्रीलांसर (बाएं) और आनंद आरके (दाएं)

सुपर्णा एक फ्रीलांसर (बाएं) और आनंद आरके (दाएं) विजुअल आर्टिस्ट हैं।

4 मई को अमेरिका के प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) 2026 की घोषणा की गई। इस वर्ष भारत के लिए यह क्षण गर्व से भरा रहा।

  • विजेता: भारत के आनंद आर.के. (Anand RK) और सुपर्णा शर्मा (Suparna Sharma) को ‘इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग’ (Illustrated Reporting) श्रेणी में यह पुरस्कार मिला।
  • विषय: उन्होंने ‘ब्लूमबर्ग’ के लिए एक विज़ुअल फोटो स्टोरी तैयार की थी, जिसमें भारत और अन्य देशों में चल रहे साइबर अपराध और मानव तस्करी के सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया था।
  • इतिहास: 1917 में स्थापित यह पुरस्कार पत्रकारिता, साहित्य और संगीत के क्षेत्र में दिया जाता है। गोबिंद बिहारी लाल (1937) यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे।

3. कूटनीति: वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत यात्रा के पहले दिन बोधगया पहुँचे

5 मई को वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम (To Lam) तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।

राष्ट्रपति टू लैम (To Lam)
  • बौद्ध संबंध: यात्रा के पहले दिन वे बिहार के गया पहुँचे और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह भारत और वियतनाम के बीच गहरे बौद्ध संबंधों को दर्शाता है।
  • उद्देश्य: वे नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ (Comprehensive Strategic Partnership) की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा करेंगे।

4. फैशन: न्यूयॉर्क में ‘मेट गाला’ 2026 का आयोजन; थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’

4 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में दुनिया का सबसे चर्चित फैशन चैरिटी कार्यक्रम ‘मेट गाला’ (Met Gala) आयोजित हुआ।

  • थीम: इस वर्ष की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ (Costume Art) थी।
  • भारतीय सहभागिता: मेट गाला में ईशा अंबानी और फिल्म निर्माता करण जौहर शामिल हुए। करण जौहर ने राजा रवि वर्मा की पेंटिंग से प्रेरित मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया आउटफिट पहना था।

5. निधन: मलयालम अभिनेता संतोष नायर का निधन

 मलयालम अभिनेता संतोष नायर

4 मई को प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता संतोष नायर का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। उन्होंने 1982 में अपने करियर की शुरुआत की थी और 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।


आज का इतिहास (6 मई Special):

  • 1529: घाघरा का युद्ध हुआ, जहाँ बाबर ने बंगाल के अफगान शासकों को हराकर मुगल साम्राज्य को सुदृढ़ किया।
  • 1840: दुनिया का पहला गोंद लगा डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ (Penny Black) ग्रेट ब्रिटेन में जारी किया गया था।
  • 1952: स्वतंत्र भारत की प्रथम लोकसभा का गठन हुआ।
  • 1967: जाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने थे।

Current Affairs 5 May 2026 Updates: भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सैटेलाइट ‘दृष्टि’ लॉन्च; भारत-कंबोडिया सैन्य अभ्यास शुरू

Current Affairs 5 May 2026 Updates: भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सैटेलाइट ‘दृष्टि’ लॉन्च; भारत-कंबोडिया सैन्य अभ्यास शुरू

Rajasthan Royals Auction Controversy: 15,600 करोड़ की डील पर गहराया विवाद, सोमानी ग्रुप ने लगाए ‘भेदभाव’ के गंभीर आरोप

Rajasthan Royals Auction Controversy ने IPL जगत में हलचल मचा दी है। सोमानी ग्रुप ने मित्तल परिवार की डील पर उठाए सवाल, लगाया पारदर्शिता की कमी का आरोप। जानें पूरी इनसाइड स्टोरी।

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting