today current affairs 2 April 2026

today top 6 Current Affairs 2 April 2026: नौसेना को मिला स्वदेशी ‘मालवान’; नासा का आर्टेमिस II मिशन लॉन्च और अमरावती बनी आधिकारिक राजधानी

Today top 6 Current Affairs 2 April 2026

1. एविएशन दिग्गज विलियम मैथ्यू वॉल्श बने इंडिगो के नए CEO

भारतीय एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री के बड़े नाम विलियम मैथ्यू वॉल्श को अपना नया CEO नियुक्त किया है।

  • अनुभव: वॉल्श ब्रिटिश एयरवेज और IAG (इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप) के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं।
  • कार्यकाल: वह 3 अगस्त 2026 को पदभार संभालेंगे।
  • खास बात: उन्हें लागत में कटौती करने में महारत के कारण ‘विली द स्लैशर’ के नाम से भी जाना जाता है। वे पीटर एल्बर्स की जगह लेंगे।

2. वीर विक्रम यादव बने DGCA के नए डायरेक्टर जनरल

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की कमान अब वीर विक्रम यादव के हाथों में होगी।

  • प्रोफाइल: यादव उड़ीसा कैडर के 1996 बैच के IAS अधिकारी हैं।
  • नियुक्ति: वे फैज अहमद किदवई का स्थान लेंगे। इससे पहले यादव पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे।
  • महत्व: DGCA भारत में हवाई यात्रा और सुरक्षा को रेगुलेट करने वाली सबसे बड़ी संस्था है।

3. नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च: 52 साल बाद चांद की ओर इंसान

आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च

नासा (NASA) ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से अपना ऐतिहासिक आर्टेमिस-II (Artemis II) मिशन लॉन्च कर दिया है।

  • मिशन: इस 10 दिवसीय मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री (3 अमेरिकी, 1 कनाडाई) चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाकर लौटेंगे।
  • इतिहास: 1972 के अपोलो मिशन के बाद यह पहला मानव मिशन है जो पृथ्वी की निचली कक्षा को पार कर चांद के करीब जाएगा। इसमें क्रिस्टीना कोच चांद के करीब जाने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनेंगी।

4. नौसेना को मिला स्वदेशी ‘मलवान’ एंटी-सबमरीन वाटरक्राफ्ट

मालवान शैलो वाटर क्राफ्ट का नाम महाराष्ट्र के ‘मालवान’ शहर के नाम पर रखा गया है।

भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए स्वदेशी रूप से निर्मित ‘मलवान’ (Malwan) शैलो वाटर क्राफ्ट को बेड़े में शामिल किया गया है।

  • निर्माण: इसे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत तैयार किया है।
  • क्षमता: यह पानी के नीचे निगरानी रखने, टॉरपीडो दागने और माइन्स बिछाने/नष्ट करने में सक्षम है। इसका नाम महाराष्ट्र के ऐतिहासिक मालवान शहर के नाम पर रखा गया है।

5. अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की आधिकारिक राजधानी

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 पारित कर दिया है, जिसके तहत अमरावती अब राज्य की एकमात्र आधिकारिक राजधानी होगी।

  • बदलाव: अब हैदराबाद केवल तेलंगाना की राजधानी रह जाएगी। पिछले 10 सालों (2014-2024) से हैदराबाद दोनों राज्यों की साझा राजधानी थी।
  • इतिहास: इस बिल ने पुरानी सरकार के ‘तीन राजधानियों वाले फार्मूले’ को समाप्त कर दिया है।

6. भारतीय मूल की मंगला कुप्पा बनीं US लेबर डिपार्टमेंट की CIO

vir vikram yadav sjta 1775048089

अमेरिका में भारतीय मेधा का डंका बज रहा है। टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट मंगला कुप्पा को अमेरिकी श्रम विभाग (US Department of Labor) का चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर (CIO) नियुक्त किया गया है।

  • जिम्मेदारी: मंगला विभाग की आईटी स्ट्रैटेजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एडॉप्शन का नेतृत्व करेंगी।
  • अनुभव: उन्हें इस क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है और वे विभाग में ही एआई ऑफिसर के रूप में भी कार्यरत रही हैं।

Quick Revision Table (संक्षिप्त रिवीजन)

श्रेणीमुख्य अपडेटमहत्वपूर्ण व्यक्ति/नाम
नियुक्तिइंडिगो के नए CEOविलियम मैथ्यू वॉल्श
प्रशासनDGCA के महानिदेशकवीर विक्रम यादव
स्पेसनासा का मून मिशनआर्टेमिस-II
डिफेंसएंटी-सबमरीन जहाजमालवान (Malwan)
राजनीतिआंध्र प्रदेश की राजधानीअमरावती
इंटरनेशनलUS लेबर डिपार्टमेंट CIOमंगला कुप्पा

Artemis II Mission लॉन्च: 52 साल बाद फिर चांद के करीब पहुंचेगा इंसान; नासा ने रचा नया इतिहास इस खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें