Current Affairs March 2026

today top 5 Current Affairs 30 March 2026 : अडाणी डिफेंस ने सेना को सौंपी 2000 ‘प्रहार’ मशीन गन; जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन और विजयपत सिंघानिया का निधन

Today Top 5 Current Affairs

. रक्षा (Defense): अडाणी ग्रुप ने सौंपी ‘प्रहार’ मशीन गन

भारतीय सेना को आधुनिक हथियारों से लैस करने की दिशा में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

  • पहली खेप: 28 मार्च को ग्वालियर के स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में बनी 2,000 ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (LMG) की पहली खेप सेना को सौंपी गई।
  • मारक क्षमता: यह 7.62 मिमी कैलिबर की गन है, जो एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग कर सकती है। इसकी रेंज 1,000 मीटर तक है।
  • रणनीतिक महत्व: इन स्वदेशी बंदूकों को LAC (चीन सीमा) और LOC (पाकिस्तान सीमा) पर तैनात किया जाएगा।

2. इन्फ्रास्ट्रक्चर: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (फेज-1) का उद्घाटन किया।

  • विशेषता: यह एशिया का सबसे बड़ा बनने वाला एयरपोर्ट है। पहले फेज में 1.2 करोड़ यात्री सालाना सफर कर सकेंगे।
  • इको-फ्रेंडली: यह एक नेट जीरो एमिशन एयरपोर्ट है, जो पूरी तरह सोलर एनर्जी और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से लैस है।

3. निधन (Obituary): रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

विजयपत सिंघानिया

भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और रेमंड ग्रुप को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • उपलब्धियां: उन्होंने 1986 में मशहूर ब्रांड पार्क एवेन्यू लॉन्च किया था।
  • वर्ल्ड रिकॉर्ड: 2005 में उन्होंने हॉट एयर बैलून से 21,027 मीटर की ऊंचाई तक उड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
  • सम्मान: उन्हें 2006 में पद्मभूषण से नवाजा गया था।

4. खेल (Sports): हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स और अश्विन का नया सफर

  • प्लेयर ऑफ द ईयर: 2025 के लिए हार्दिक सिंह (पुरुष) और नवनीत कौर (महिला) को ‘हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना गया। उन्हें 20-20 लाख रुपये की राशि दी गई।
  • लाइफटाइम अचीवमेंट: 1980 ओलंपिक स्वर्ण विजेता जफर इकबाल को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।
  • आर अश्विन: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलेंगे। वे इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे।

5. अंतरराष्ट्रीय (International): पीयूष गोयल की अफ्रीका यात्रा

 पीयूष गोयल-कैमरून

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कैमरून (अफ्रीका) में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लिया।

  • मुख्य मुद्दे: उन्होंने ब्रिटेन और बारबाडोस के मंत्रियों से मुलाकात कर छोटे मछुआरों की सुरक्षा और व्यापार सब्सिडी में बराबरी की मांग उठाई।