current affairs 21 march 2026

Current Affairs 21 March 2026: वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत 116वें स्थान पर; सरकार ने ब्लॉक किए 300 बेटिंग एप्स; जानें आज की बड़ी खबरें

1. 🌏 वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026: भारत की रैंकिंग में सुधार, पर पाकिस्तान से पीछे

संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा जारी ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026’ में भारत की स्थिति इस प्रकार है:

  • भारत की रैंक: 116वीं (2025 में 118वीं थी)।
  • पड़ोसी देश: पाकिस्तान 104वें नंबर पर है, यानी खुशहाली के मामले में वह भारत से आगे बताया गया है।
  • टॉप पर कौन? फिनलैंड लगातार 9वीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है।
  • सबसे नीचे: अफगानिस्तान सूची में सबसे आखिरी स्थान पर है।

2. 🚫 डिजिटल स्ट्राइक: 300 ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट्स और एप्स ब्लॉक

केंद्र सरकार ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है:

  • कार्रवाई: ‘ऑनलाइन गेमिंग एक्ट’ के तहत 300 और प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया है।
  • कानून: ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025’ के तहत अब तक कुल 8400 अवैध प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाया जा चुका है।

3. ⚽ खेल जगत: लियोनेल मेसी का ऐतिहासिक ‘900 गोल’ क्लब

दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक और मील का पत्थर छू लिया है:

  • उपलब्धि: मेसी आधिकारिक मैचों में 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं।
  • पहले स्थान पर: क्रिस्टियानो रोनाल्डो (965 गोल) पहले नंबर पर हैं।
  • रिकॉर्ड: मेसी ने रोनाल्डो (1236 मैच) के मुकाबले कम मैचों (1142) में यह मुकाम हासिल किया।

4. भारत करेगा ‘वर्ल्ड इंडोर एथलिक्स चैंपियनशिप 2028’ की मेजबानी

खेल प्रेमियों और ओडिशा के लिए बड़ी खबर:

  • स्थान: ओडिशा का भुवनेश्वर शहर 2028 में इस चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
  • इतिहास: भारत पहली बार इस टूर्नामेंट को होस्ट करेगा और ऐसा करने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा।

5. 🛰️ ISRO और सेना के बीच अहम समझौता (MoU)

ISRO और सेना के बीच (MoU)

ये सैटेलाइट टेलीकम्युनिकेशन सेनाओं के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय कनेक्टिविटी को बनाएगा

देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ISRO के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (SAC) और इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने हाथ मिलाया है:

  • उद्देश्य: आर्म्ड फोर्सेज के लिए सुरक्षित सैटेलाइट कम्युनिकेशन और रियल टाइम कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना।
  • SAC कहाँ है? यह अहमदाबाद में स्थित ISRO का प्रमुख रिसर्च सेंटर है।

6. ⚡ भारत-मलावी ऊर्जा बैठक

screenshot 2026 03 20 200917 1774017563

इस बातचीत के तहत भारत, मलावी प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट भी सिखाएगा.

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मलावी की ऊर्जा मंत्री डॉ. जीन मथांगा के बीच नई दिल्ली में मुलाकात हुई:

  • चर्चा: दोनों देशों के बीच सोलर अलायंस और बिजली क्षेत्र में सहयोग को लेकर बातचीत हुई।
  • मलावी: इसे अफ्रीका का ‘वॉर्म हार्ट’ भी कहा जाता है।

20 March 2026 के Current Affairs देखे click करें link पर🔗