17 मार्च 2026 करेंट अफेयर्स:

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026: ‘सिनर्स’ ने बनाया रिकॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर; प्रियंका ने फिर बढ़ाया भारत का मान

लॉस एंजिल्स: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों यानी 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस साल की सेरेमनी ने जहां हॉलीवुड के कई बड़े रिकॉर्ड्स को हिला कर रख दिया, वहीं भारतीय फैंस के लिए भी यह पल खास रहा। बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ऑस्कर के मंच पर बतौर प्रेजेंटर नजर आईं।

‘सिनर्स’ का रहा दबदबा, लेकिन टूटा नहीं सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड

इस साल जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा थी, वह थी अमेरिकन फिल्म 'सिनर्स'

इस साल जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा थी, वह थी अमेरिकन फिल्म ‘सिनर्स’। इस फिल्म ने 16 नॉमिनेशन हासिल कर ‘टाइटैनिक’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया, लेकिन अवॉर्ड्स जीतने के मामले में यह 11 का जादुई आंकड़ा पार नहीं कर पाई। हालांकि, इस फिल्म के लिए माइकल बी. जॉर्डन को ‘बेस्ट एक्टर’ (लीडिंग रोल) का अवॉर्ड मिला। इसी फिल्म के लिए ऑटम डुराल्ड ने ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया—वह इस कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला और पहली अश्वेत व्यक्ति बन गई हैं।

लियोनार्डो की फिल्म को मिले सबसे ज्यादा 5 अवॉर्ड्स

 'वन बैटल आफ्टर अनदर,कुल 5 कैटेगरी में ऑस्कर मिले

दिग्गज अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ इस साल सबसे सफल रही। इसे कुल 5 कैटेगरी में ऑस्कर मिले। पॉल थॉमस को इसी फिल्म के लिए ‘बेस्ट डायरेक्टर’ का अवॉर्ड दिया गया। हालांकि, लियोनार्डो खुद बेस्ट एक्टर की रेस में माइकल बी. जॉर्डन से पीछे रह गए, जिससे उनके फैंस थोड़े निराश जरूर हुए।

प्रियंका चोपड़ा का जलवा और भारतीय डॉक्यूमेंट्री की हार

ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका पति निक जोनस के साथ पहुंची हैं।

भारत के लिए यह साल मिला-जुला रहा। प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद दोबारा ऑस्कर प्रेजेंट करने वाली इकलौती भारतीय बन गई हैं। वह अपने पति निक जोनस के साथ बेहद खूबसूरत व्हाइट साइड स्लिट ड्रेस में नजर आईं।

दूसरी तरफ, भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की दो डॉक्यूमेंट्री फिल्में—’द डेविल इज बिजी’ और ‘द परफेक्ट नेबर’—नॉमिनेट तो हुई थीं, लेकिन बदकिस्मती से जीत का स्वाद नहीं चख सकीं। इस साल भारत की कोई भी मुख्य फिल्म ऑस्कर की मुख्य रेस में जगह नहीं बना पाई।

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 की बड़ी जीत (Key Winners)

hdf6no7bgaes6pk 1773628140

बेस्ट एक्टर माइकल बी. जॉर्डन

बेस्ट एक्ट्रेस जेसी बकले

कैटेगरीविजेताफिल्म
बेस्ट एक्टरमाइकल बी. जॉर्डनसिनर्स
बेस्ट एक्ट्रेसजेसी बकलेहेमनेट
बेस्ट डायरेक्टरपॉल थॉमसवन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टरसीन पेनवन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेसएमी मैडिगनवेपन्स
बेस्ट इंटरनेशनल फीचरसेंटिमेंटल वैल्यू (नॉर्वे)
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्सअवतार: फायर एंड ऐश

कुछ दिलचस्प बातें

  • होस्ट का मज़ाक: सेरेमनी को मशहूर कॉमेडियन कैनन ओ ब्रायन ने होस्ट किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद वह आखिरी ‘इंसानी’ होस्ट हैं, क्योंकि भविष्य में यह काम भी AI ही करेगा।
  • एनिमेशन का कमाल: ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ को बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला।
  • नई कैटेगरी: इस साल पहली बार ‘बेस्ट कास्टिंग’ का अवॉर्ड दिया गया, जो फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की कैसेंड्रा कुलुकुंदिस के नाम रहा।

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सिनेमा की दुनिया में हर साल नई कहानियां और नए रिकॉर्ड्स बनते हैं। भले ही इस साल भारत की झोली खाली रही हो, लेकिन प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी ने ग्लोबल मैप पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व जारी रखा।