March 4 Current Affairs

सरकारी परीक्षाओं (जैसे SSC, UPSC, Banking, और State PSC) की तैयारी के लिए 4 मार्च, 2026 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

1. रक्षा (Defense Updates)

भारत और रूस के बीच S-400 ‘सुदर्शन’ डील

  • खबर: भारत रूस से 5 नए S-400 ‘सुदर्शन’ एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा।
  • उद्देश्य: चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर हवाई सुरक्षा को अभेद्य बनाना।
  • खास बात: पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में S-400 ने शानदार प्रदर्शन किया था। यह सिस्टम 300 किमी से अधिक दूर स्थित फाइटर जेट और मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है।

HAL के साथ रक्षा मंत्रालय का बड़ा करार

ALH Mk-II और III डबल इंजन वाले एडवांस्ड लाइट वेट हेलीकॉप्टर
  • MoU: भारतीय तटरक्षक बल के लिए 6 ALH MK-II हेलीकॉप्टर खरीदे जाएंगे।
  • लागत: सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (Shtil) और हेलीकॉप्टरों के लिए कुल 5,083 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट हुआ है।
  • उपयोग: समुद्री निगरानी, सर्च एंड रेस्क्यू (SAR) और मेडिकल इमरजेंसी के लिए।

2. नियुक्तियाँ और निधन (Obituaries)

के.पी. उन्नीकृष्णन (पूर्व केंद्रीय मंत्री)

उन्नीकृष्णन 1936 में कोझिकोड के कोयिलैंडी में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार में जन्मे
  • निधन: 3 मार्च को 89 वर्ष की उम्र में।
  • उपलब्धि: केरल के वडकारा से लगातार 1971 से 1996 तक सांसद रहे।
  • योग्यता: वीपी सिंह सरकार में दूरसंचार और जहाजरानी मंत्री रहे। उन्होंने खाड़ी युद्ध के दौरान 1.5 लाख भारतीयों के सफल रेस्क्यू की कमान संभाली थी।

काजुमासा नागाई (जापानी ग्राफिक डिजाइनर)

  • निधन: 96 वर्ष की आयु में।
  • महत्व: इन्होंने 1972 के साप्पोरो विंटर ओलिंपिक का लोगो डिजाइन किया था। इन्हें जापान में ‘आधुनिक विजुअल कल्चर’ का जनक माना जाता है।

3. अंतरराष्ट्रीय (International Affairs)

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास बंद

  • घटना: ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन हुए।
  • परिणाम: सुरक्षा कारणों से अमेरिका ने इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में अपने दूतावास और वीजा सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी हैं।

4. खेल (Sports)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर भारी जुर्माना

  • कारण: T-20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन और टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण।
  • जुर्माना: PCB ने हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया है।
  • असर: C और D कैटेगरी के खिलाड़ियों की करीब 2 से 3 महीने की सैलरी इस जुर्माने में कट जाएगी।