BREAKING: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध शुरू! अमेरिका-इजराइल का ईरान पर भीषण हमला; जवाब में ईरान ने दागीं 400 मिसाइलें

Israel US Iran Airstrike Attack

तेहरान/तेल अवीव: शनिवार सुबह दुनिया एक भयानक मंजर के साथ जागी। अमेरिका और इजराइल की वायुसेना ने संयुक्त ऑपरेशन ‘लियोनस् रोर’ (Lion’s Roar) और ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान के कई शहरों पर बमबारी शुरू कर दी है। जवाब में ईरान ने इजराइल पर 400 बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर युद्ध को और दहला दिया है।

unnamed 69 1772262298
  • हमले के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में आसमान में धुएं का गुबार उठता नजर आया।

हमले के बड़े अपडेट्स:

unnamed 68 1772262308

इजराइल ने शनिवार को ईरान के कई शहरों पर हमला कर दिया

  • ईरान के पावर सेंटर्स पर चोट: तेहरान में खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और सुप्रीम लीडर खामेनेई के ऑफिस के पास धमाके हुए हैं। खामेनेई को तुरंत सुरक्षित बंकर में शिफ्ट कर दिया गया है।
  • अमेरिकी बेस पर हमला: ईरान ने पलटवार करते हुए कतर, बहरीन और UAE (अल दाफ्रा एयर बेस) में स्थित अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया है।
  • ट्रम्प की चेतावनी: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करने और अमेरिकी लोगों को बचाने के लिए जरूरी थी। उन्होंने ईरानी सेना (IRGC) से सरेंडर करने को कहा है।
  • मिसाइल डिफेंस: कतर के ऊपर ईरानी मिसाइल को अमेरिकी पैट्रियट डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है।

🚫 पूरी तरह बंद हुआ एयरस्पेस

युद्ध के चलते इजराइल, ईरान, इराक और जॉर्डन ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। दुबई, अबू धाबी और तेल अवीव की सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ईरान में इंटरनेट कनेक्टिविटी गिरकर केवल 4% रह गई है।

भारतीयों के लिए एडवाइजरी

इजराइल में भारतीय दूतावास ने सभी नागरिकों को सुरक्षित शेल्टर में रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सख्त हिदायत दी है। आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर +972-54-7520711 जारी किया गया है।

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting