Vijay Rashmika Wedding Venue

साउथ इंडियन सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का काउंटडाउन शुरू: उदयपुर में लेंगे सात फेरे

उदयपुर: मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित जोड़ी, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। यह कपल सोमवार सुबह उदयपुर पहुंच गया और सीधे अपने वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना हुआ।


26 फरवरी को ITC मोमेंटोज में होगी शादी

विजय और रश्मिका 26 फरवरी को उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर स्थित ITC मोमेंटोज होटल में सात फेरे लेंगे। होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक के लिए की गई है, जहां मेहमान मंगलवार से चेक-इन करना शुरू करेंगे।

अलग-अलग फ्लाइट से पहुंचे उदयपुर

सोमवार सुबह करीब 10 बजे रश्मिका मंदाना ब्लू सूट और काले चश्मे में डबोक एयरपोर्ट पर दिखीं। उनके करीब 15 मिनट बाद ही विजय देवरकोंडा ब्लैक जैकेट में बाहर आए, जिसके बाद दोनों एक साथ होटल के लिए रवाना हुए।

comp 32 1 1771822528
inner g10 1771822806

शादी से जुड़ी खास बातें:

  • गेस्ट लिस्ट: शादी में करीब 200 से 230 मेहमान शामिल होंगे, जिसमें केवल परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त रहेंगे।
  • नो फोन पॉलिसी: इनसाइड तस्वीरें लीक न हों, इसके लिए समारोह में फोन ले जाने पर पाबंदी रहेगी।
  • दिल्ली का बैंड: शादी की रौनक बढ़ाने के लिए दिल्ली का एक मशहूर बैंड परफॉर्म करेगा।
  • सगाई: आपको बता दें कि इस जोड़ी ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी।

हैदराबाद में होगा भव्य रिसेप्शन

उदयपुर में निजी समारोह के बाद, यह जोड़ा 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन देगा। चर्चा है कि बंजारा हिल्स की किसी प्रीमियम लोकेशन पर होने वाले इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।