20 फरवरी 2026: देश-दुनिया के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

1. आंतरिक सुरक्षा: बिहार बना ‘नक्सल मुक्त’ राज्य

19 फरवरी 2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है कि बिहार अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हो गया है।

  • अंतिम आत्मसमर्पण: राज्य के आखिरी सक्रिय सशस्त्र नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा (उर्फ मुस्तकीम) ने 18 फरवरी को मुंगेर में आत्मसमर्पण किया।
  • हथियार: उसने AK-47 और AK-56 जैसे आधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर किया।
  • ऐतिहासिक संदर्भ: 2012 तक बिहार के 23 जिले नक्सल प्रभावित थे, लेकिन अब राज्य में कोई भी संगठित हथियारबंद नक्सली समूह सक्रिय नहीं है।

2. अंतरराष्ट्रीय कूटनीति: बिल गेट्स का AI समिट से हटना

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अपना मुख्य भाषण (Keynote) रद्द कर दिया।

  • कारण: अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में उनका नाम आने के कारण वे विवादों से बचना चाहते थे।
  • प्रतिनिधित्व: गेट्स की जगह फाउंडेशन के इंडिया प्रेसिडेंट अंकुर वोरा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • सुमित का महत्व: इसी समिट में रिलायंस ने $110 बिलियन के AI निवेश की घोषणा की है।

3. राष्ट्रीय: अमित शाह का असम दौरा और ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’

गृहमंत्री अमित शाह 20 फरवरी से असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

  • VVP-II लॉन्च: उन्होंने कछार जिले के नतनपुर गांव से ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II’ (VVP-II) के दूसरे चरण की शुरुआत की।
  • उद्देश्य: सीमावर्ती गांवों में सड़कों, दूरसंचार और आजीविका के साधनों को विकसित कर उन्हें ‘जीवंत’ और सुरक्षित बनाना।
  • बजट: इस योजना का कुल परिव्यय ₹6,839 करोड़ है।

4. पर्यावरण: शिवराज सिंह चौहान के संकल्प के 5 साल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ‘प्रतिदिन एक पौधा’ लगाने के संकल्प ने 19 फरवरी 2026 को 5 वर्ष पूरे कर लिए।

  • शुरुआत: उन्होंने 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक (नर्मदा जयंती) से यह संकल्प लिया था।
  • उपलब्धि: इन 5 वर्षों में उन्होंने बिना रुके 6,000 से अधिक पौधे लगाए हैं। अब कृषि मंत्रालय के सभी कार्यक्रम पौधारोपण के साथ शुरू होंगे।

5. अंतरराष्ट्रीय: भारत और वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के बीच समझौता

भारत ने वैश्विक भुखमरी से लड़ने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया है।

  • आपूर्ति: भारत अगले 5 वर्षों में 2 लाख टन चावल की आपूर्ति करेगा।
  • कीमत: 31 मार्च 2026 तक के लिए चावल की कीमत ₹2,800 प्रति क्विंटल तय की गई है।