3 मार्च 2026: आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स

Canada India Uranium Deal

1. नेशनल: भारत-कनाडा के बीच बड़ी यूरेनियम डील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के बीच नई दिल्ली में ऐतिहासिक मुलाकात हुई।

  • डील: कनाडा भारत को अगले 10 सालों तक यूरेनियम की आपूर्ति करेगा।
  • लागत: यह MoU लगभग 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है।
  • पृष्ठभूमि: भारत और कनाडा के बीच 2015 में पहली यूरेनियम डील हुई थी। मार्क कार्नी की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।
  • व्यापार: 2024 में कनाडा भारत का 7वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा (कुल व्यापार: 30.8 बिलियन डॉलर)।

2. दिल्ली सरकार: ‘लखपति बिटिया योजना’ का शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली की पुरानी ‘लाड़ली योजना’ को बदलकर नई ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की है।

Delhi Lakhpat Bitya  yojana news
  • जन्म पर लाभ: दिल्ली में जन्म लेने वाली बेटी के नाम पर सरकार 11,000 रुपए जमा करेगी।
  • शिक्षा सहायता: कक्षा 1, 6, 9, 10 और 12 में प्रवेश लेने पर 5,000-5,000 रुपए दिए जाएंगे।
  • पात्रता: परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपए से कम होनी चाहिए और परिवार पिछले 3 साल से दिल्ली में रह रहा हो।
  • लागू तिथि: यह योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।

3. इंटरनेशनल: AIIB की नई अध्यक्ष जोउ जियायी की भारत यात्रा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की नई अध्यक्ष जोउ जियायी से मुलाकात की।

FM Nirmala Sitharaman with aiib new chairmen
  • मुद्दे: हिमाचल और उत्तराखंड की परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी देने और क्षेत्रीय कार्यालय खोलने पर चर्चा हुई।
  • AIIB फैक्ट्स: मुख्यालय- बीजिंग (चीन), स्थापना- 2013। भारत चीन के बाद इसका दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है।

4. स्पोर्ट्स: दिग्गज एलिसा हीली का वनडे से संन्यास

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

  • विदाई पारी: अपने आखिरी वनडे में भारत के खिलाफ 158 रन (98 गेंद) बनाए।
  • रिकॉर्ड: हीली करियर के आखिरी वनडे में शतक लगाने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बनीं।
  • उपलब्धि: वह 2018 में वनडे और 2019 में टी20 ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ रही थीं।

5. कॉर्पोरेट/मिसलेनियस: प्रमुख नियुक्तियां और रिटायरमेंट

  • HPCL: एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश मेहतानी 38 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए। (HPCL का मुख्यालय: मुंबई)।
  • कोल इंडिया (CIL): स्वतंत्र डायरेक्टर कैप्टन घनश्याम सिंह राठौड़ पदमुक्त हुए। (CIL का मुख्यालय: कोलकाता)।

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting