मुख्य करेंट अफेयर्स: 13 मार्च 2026

इस कॉन्फ्रेंस में डिजिटली, क्लाइमेट फ्रेंडली खेती पर बातचीत की 13 march current affairs 2026

1. राष्ट्रीय: एग्री फूड सिस्टम ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2026 (National)

  • उद्घाटन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में ‘एग्री फूड सिस्टम ग्लोबल कॉन्फ्रेंस’ का उद्घाटन किया।
  • थीम: ‘प्रगति बढ़ाना, नई ऊंचाइयां छूना’ (Accelerating Progress, Scaling New Heights)।
  • उद्देश्य: महिला किसानों को प्रोत्साहित करना और कृषि में नए तकनीकी इनोवेशन को बढ़ावा देना।
  • विशेष: इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।

2. रक्षा: INS त्रिकंद मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस में शामिल (Defense)

INS त्रिकंद एक साथ कई सतह, उप-सतह और हवाई खतरों को बेअसर करता है
  • मिशन: भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS त्रिकंद मॉरीशस के 58वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेने पोर्ट लुईस पहुँचा है।
  • खासियत: INS त्रिकंद एक ‘स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट’ है, जिसे भारत-रूस साझेदारी के तहत बनाया गया है।
  • नेतृत्व: इसकी कमान कैप्टन सचिन कुलकर्णी संभाल रहे हैं।

3. डिजिटल: टेलीग्राम पर सरकार का बड़ा एक्शन (Digital India/Law)

ये कार्रवाई अमेजन प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा जैसे OTT प्‍लेटफॉर्म्‍स से बड़े पैमाने पर पाइरेसी की शिकायतों के बाद की गई है
  • पाइरेसी पर प्रहार: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को नोटिस जारी कर 3,142 चैनलों को बैन करने का आदेश दिया है।
  • कारण: ये चैनल अवैध रूप से फिल्में, वेब सीरीज और ओटीटी कंटेंट (पाइरेटेड कंटेंट) शेयर कर रहे थे।
  • कानून: यह कार्रवाई ‘इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000’ के तहत की गई है।

4. खेल: शुभमन गिल बनेंगे ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ (Sports)

  • BCCI एनुअल अवॉर्ड्स: भारतीय कप्तान शुभमन गिल को साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (क्रिकेटर ऑफ द ईयर) के रूप में चुना गया है।
  • लाइफटाइम अचीवमेंट: पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को ‘कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
  • अन्य: अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को ‘लाला अमरनाथ अवॉर्ड’ मिलेगा।

5. अंतरराष्ट्रीय: डेबोरा बार्नहार्ट का निधन (International)

बार्नहार्ट ने 1972 में अपने करियर की शुरुआत की थी
  • परिचय: यूएस स्पेस रॉकेट सेंटर (US SRC) की पूर्व CEO डॉ. डेबोरा बार्नहार्ट का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उपलब्धि: वे अमेरिकी नेवी की उन पहली 10 महिलाओं में शामिल थीं जिन्होंने युद्धपोतों पर ड्यूटी की थी। उन्हें नासा (NASA) के प्रतिष्ठित मेडल से भी नवाजा गया था

Abhishek Ranga is the founder and editor-in-chief of Sach Ka Samay News. With a commitment to journalistic integrity, he focuses on delivering accurate, unbiased, and real-time news to the public. He oversees the digital strategy and content management for the portal, ensuring that every story meets the highest standards of reporting