दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) / रेस्टोरर के पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। कोर्ट में करियर बनाने के इच्छुक ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।
वैकेंसी डिटेल्स: किस कैटेगरी में कितने पद?
कुल 152 पदों को विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार विभाजित किया गया है:
- अनारक्षित (UR): 62 पद
- OBC: 44 पद
- SC: 20 पद
- ST: 14 पद
- EWS: 12 पद
योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति अनिवार्य है।
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- वेतन (Salary): चयनित उम्मीदवारों को ₹29,200 से ₹93,200 प्रति माह का वेतनमान मिलेगा।
परीक्षा का स्वरूप (Exam Pattern)
चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में विभाजित है:
- प्रीलिम्स एग्जाम: 120 अंकों का ऑब्जेक्टिव पेपर होगा, जिसमें इंग्लिश (45), जनरल अवेयरनेस (45) और रीजनिंग/न्यूमेरिकल एबिलिटी (30) के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- मेन्स एग्जाम: 100 अंकों का डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा। इसमें निबंध और पत्र लेखन (50 अंक) के साथ ग्रामर और ट्रांसलेशन (50 अंक) की परीक्षा होगी।
ऑफिशियल वेबसाइट लिंक click here https://delhihighcourt.nic.in/web/

